- बीते कुछ महीनों में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है.
- इस बीच शनिवार को पीएम मोदी ने लखनऊ में सोना नहीं खरीदने की अपील के बारे में बात की.
- उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरी बात मानी. आज लोग कह रहे हैं कि मैंने आपकी बात मानी और मेरे पैसे बच गए.
बीते कुछ महीनों में सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. चांदी ऑलटाइम हाई से करीब 63 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है. जबकि सोना की कीमत में भी करीब 69 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरावट हुई है. सोना-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट के कई कारण हैं. इस बीच शनिवार को लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सोना-चांदी की कम हुई कीमत पर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक साल पहले देशवासियों से अपील की थी कि यदि जरूरी न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने सोने की खरीदारी कम की और सोने के दाम में गिरावट आई.
लोगों ने मेरी बात मानी, आज कह रहे- मेरे पैसे बच गएः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश का चरित्र ऐसा ही है. मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति के कहने पर लोगों ने सोने की खरीदारी कम की. आज लोग मुझे कह रहे हैं कि मोदी जी आपने कहा, हमने आपकी बात मानी और आज हमारे पैसे बच गए.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साल 2023 में उन्होंने संसद में लोगों से भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के बॉन्ड में निवेश करने की बात कही थी. उस समय उनका मजाक उड़ाया गया, लेकिन आज उनके मुताबिक जिन लोगों ने निवेश किया, उन्हें लाभ हुआ है.
Lucknow, Uttar Pradesh: At the Kaushal Deekshant Samaroh, PM Narendra Modi says, "Today you must have seen—a big discussion is going on in the media, on social media. And in that discussion, everyone is saying today that Modi ji had said in Parliament in 2023 that you invest money in these Public Sector Undertakings of the Government of India, and you will become wealthy. And at that time people mocked me. And today history is witness that those who invested money became wealthy..." (Source: PM Narendra Modi YT)
— IANS (@ians_india) November 21, 2026
बीते कुछ महीनों में सोना की कीमत में कितनी आई गिरावट
एमसीएक्स पर सोने का भाव 29 जनवरी 2026 को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था. वहीं, 20 नवंबर को दोपहर 1:56 बजे सोने का वायदा भाव करीब 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इस तरह सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 69,486 रुपये सस्ता हो चुका है.
चांदी की कीमत में भी आई रिकॉर्ड गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी 2026 को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. लेकिन अब इसकी कीमत में भारी गिरावट आ चुकी है. 20 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:58 बजे चांदी का भाव गिरकर 1,51,499 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस तरह चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से करीब 2,68,549 रुपये यानी लगभग 63.93% सस्ती हो चुकी है. आसान भाषा में कहें तो जनवरी में जितने पैसे में एक किलो चांदी मिलती थी, आज उतने पैसे में करीब ढाई किलो चांदी खरीदी जा सकती है.
यह भी पढ़ें - Gold Silver Price: सोना-चांदी धड़ाम, 2 दिन में 13 हजार तक गिर गए दाम, तुरंत लगा दें पैसे या और गिरने तक करें आराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं