महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार सख्ती बरत रही है. मंगलवार को राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी. सरकार के नए आदेश के मुताबिक सभी ग्रोसरी, सब्जी की दुकानें, डेयरी, फल विक्रेता और बेकरी अब केवल सुबह 7 से 11 बजे तक ही खोल कर रख सकते हैं. इसके अलावा चिकन, मटन, अंडा और मछली बेचने वाली दुकाने के लिए भी यही आदेश है. पहले ये दुकानों शाम आठ बजे तक खुली रहती थीं, लेकिन अब केवल चार घंटे के लिए ये खुली रहेंगी.
होम डिलिवरी को सुबह 7 से 8 बजे तक स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक मंजूरी होगी.
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी तय करेगी राज्यों को दी जाने वाली टीके की कीमत : सूत्र
बता दें, पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों के 77.67 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UP : 5 शहरों में लॉकडाउन के आदेश को चुनौती के बाद योगी सरकार ने प्रदेश में लगाया वीकेंड लॉकडाउन
महाराष्ट्र में सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 58,924 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 और दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए हैं. नए मामलों के 77.67 प्रतिशत मामले जिन 10 राज्यों में सामने आए हैं, उनमें कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं.
कोरोना महामारी: मुंबई पुलिस ने तैयार किया अपना कोविड केयर सेंटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं