Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस की वजह से मालदीव में फंसे भारतीयों (Stranded Indians) को लाने के लिये नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व (INS Jalashwa) माले पहुंच गया है, वहीं दूसरा युद्धपोत आईएनएस मगर भी माले के रास्ते मे है. आईएनएस जलाश्व के शुक्रवार शाम तक करीब 750 लोगो को लेकर कोच्चि के लिए रवाना होने की उम्मीद है. इसके बाद आईएनएस मगर करीब 250 लोगों को लेकर देश लौटेगा. सोशल डिस्टेंसिग और मेडिकल सुविधा की वजह से पहली खेप में नौसेना केवल 1000 लोगो को माले से लेकर आएगी. वैसे मालदीव में करीब 3500 भारतीय लोग फंसे हुए हैं.
#कोरोना की वजह से #मालदीव में फंसे #भारतीयों को निकालने #नौसेना का युद्धपोत #आईएनएस #जलाश्व #माले पहुंचा । #ऑपरेशन #समुद्रसेतु के तहत 1000 #लोगो को #स्वदेश लेकर लाएगी नौसेना । #IndiaFightsCorona #IndianNavy@indiannavy @SpokespersonMoD pic.twitter.com/CJdP7I1NPe
— Rajeev Ranjan (@Rajeevranjantv) May 7, 2020
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि विदेशों में फंसे भारतीयों को निकलने के लिये नौसेना ने 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' लांच किया है. इस काम के लिए फिलहाल दो युद्धपोत को तैनात किया गया है लेकिन नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने NDTV इंडिया को कहा कि हमारे युद्धपोत तैयार हैं जब भी सरकार कहेगी हम अपने लोगो को लाने के और भी युद्धपोत भेजेंगे और फंसे लोगों को सुरक्षित लेकर आएंगे. नौसेना का हर काम देश के नाम है. ऐसे समय जब देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाया जा चुका है, सरकार का ध्यान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और विेदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने पर टिका है. विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करके बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का उनके घर पहुंचाया जा रहा है. विशेष फ्लाइटस के जरिये विदेशों में फंसे भारतीयों को भी जल्द ही वापस लाया जाएगा, इसी कड़ी में मालदीप में फंसे भारतीयों को नौसेना के युद्धपोत के जरिये वापस लाया जा रहा है.
इस बीच, देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस बढ़कर 53 हजार के करीब पहुंच गए है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 52952 तक पहुंच गया है. बीते तीन दिन में ही कोरोना के 10 हजार मामले दर्ज किए गए हैं. 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 3561 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 89 की मौत हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं