विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2020

फिंगर 4 से 5 की तरफ बढ़ी चीनी सेना, सैटेलाइट तस्वीरों से हुई तस्दीक: सूत्र

सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि चीनी सेवा पैंगोंग लेक के फिंगर 4 से 5 की तरफ बढ़ रही है.

फिंगर 4 से 5 की तरफ बढ़ी चीनी सेना, सैटेलाइट तस्वीरों से हुई तस्दीक: सूत्र
अगली कोर कमांडर की बैठक के बाद अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी
नई दिल्ली:

India Chian Clash: सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि चीनी सेना (Chinese Army) पैंगोंग लेक के फिंगर 4 से 5 की तरफ बढ़ रही है. ताजी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से चीनी सेना अपने कदम पीछे कर रही है. इससे पहले भी सूत्रों के जरिए यह जानकारी हासिल हुई थी कि चीन पैंगोंग लेक के किनारे अपने सैनिकों की संख्या को घटा रहा है. भारतीय सेना इस पर पैनी नजर बनाए हुए है चीन कब तक और किस तरह से पीछे हटता है. अगले हफ्ते भारत द्वारा चीनी सेना के पीछे हटने को वेरीफाई करेगा. अगली कोर कमांडर की बैठक के बाद अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी. 

वहीं इससे पहले भारत और चीन के बीच सीमा तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी थोमो के बीच फोन पर भी बातचीत हुई है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए नियमित संपर्क में रहे हैं. 

बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने गुरुवार को पूर्वी लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स में अपने सैनिकों को भारतीय सेना के साथ मिलकर सहमति के साथ अपनी सेना वापस भेज दी. और क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए दो पक्ष उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता आयोजित करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने किसी भी टकराव की संभावना को कम करने के उद्देश्य से अस्थायी उपाय के हिस्से के रूप में गालवान घाटी, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के तीन टकराव के बिंदुओं में तीन किलोमीटर के एक बफर क्षेत्र का निर्माण पूरा किया है. 

VIDEO : LAC पर कुछ इलाकों में पीछे हटीं सेनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Army, Pangong Lake, Chinese Army Moves From Finger 4 To 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com