गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक तरफ लोग समुद्र किनारे घूमने के लिए गोवा जैसी जगहों का रुख कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पहाड़ों की ओर भी निकल पड़े हैं. हर साल की तरह इस बार भी गर्मी और छुट्टियों के सीजन में पहाड़ों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है.
हालांकि, इस बार ट्रैफिक की चर्चा शिमला या मसूरी जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों को लेकर नहीं, बल्कि लद्दाख के मशहूर नुब्रा वैली और पैंगोंग झील के बीच के रास्ते को लेकर हो रही है. अपने खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर ये रूट देशभर से आने वाले टूरिस्ट को खूब आकर्षित कर रहा है, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ अब यहां ट्रैफिक जाम का कारण बनती जा रही है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ियों की लंबी लाइन देखी जा सकती हैं. इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस खूबसूरत रूट पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है.
ये देखिए वीडियो...
वायरल हुई वीडियो में लोगों ने जमकर कमेंट सेक्शन में अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी लिखा है,
जहां किसी ने लिखा: "भाई, मुझे अपनी कार ही नहीं दिख रही थी"
तो दूसरे ने लिखा: "इसके लिए तैयार रहो"
वहीं तीसरे ने लिखा: "एक महीने पहले यहां कोई नहीं था"
तो चौथे ने लिखा: "फुल एडवेंचर!"

लोगों के रिएक्शन
Photo Credit: NDTV
नुब्रा-पैंगोंग रूट क्यों बढ़ रही है भीड़?
नुब्रा से पैंगोंग तक का रास्ता जितना खूबसूरत है, उतना ही मुश्किल भी है. सीजन के टाइम पर यहां बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है, जिससे कई जगह गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती है. सड़क भी हर जगह चौड़ी नहीं है, कुछ हिस्से इतने संकरे हैं कि गाड़ियों को ओवरटेक करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ये शानदार सफर कई बार लंबा और थकाने वाला बन जाता है.
किन बातों का रखे ध्यान?
लद्दाख में घूमने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है, ऐसे में अगर आप यहां ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा पहले से प्लानिंग करना जरूरी है,
- अपनी गाड़ी की अच्छी तरह जांच कर लें.
- रास्ते के ट्रैफिक के बारे में जानकारी ले लें.
ऐसा करने से आपका सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक रहेगा, और आप बिना टेंशन के इस खूबसूरत जगह का मजा ले पाएंगे.
इस भीड़ से बचने के लिए कब निकलें?
अगर आप लद्दाख घूमने आए हैं और अब उसकी खूबसूरती को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो एक छोटी सी बात जरूर याद रखें. इस रूट पर ट्रैफिक से बचने का सबसे आसान तरीका है, सुबह जल्दी निकलना. आप कहीं भी जाने का प्लान बना रहे हों, कोशिश करें कि सुबह-सुबह ही निकल जाएं. ऐसा करने से आपको लंबी गाड़ियों की लाइन और भीड़ से काफी हद तक बचाव मिल जाएगा और आपका सफर आरामदायक भी रहेगा.
क्या-क्या चीजें रखें साथ?
- स्नैक्स जैसे बिस्किट, चिप्स, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स.
- पानी की बोतल.
- बच्चों के लिए चॉकलेट या जूस ताकि वो बोर न हों.
- फर्स्ट एड किट.
- पावर बैंक और चार्जर.
पहले लेह/लद्दाख में कितने लोग घूमने जाते थे?
1974 में जब लद्दाख पहली बार टूरिस्टों के लिए खुला था, तब सिर्फ 527 लोग आए थे, अब हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं क्योंकि ये जगह अब भारतीय और विदेशी दोनों के लिए बहुत पसंदीदा बन गई है.
लेह में कितने गेस्ट हाउस हैं?
लेह जिले में ठहरने 691 गेस्ट हाउस, 317 होटल, 1055 होमस्टे, 105 कैंप मिल जाएंगे.
बुकिंग पहले क्यों करवानी चाहिए?
अब यहां टूरिस्ट बहुत ज्यादा आते हैं, होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे जल्दी भर जाते हैं. टैक्सी और दूसरी सुविधाएं भी कम पड़ जाती हैं. इसलिए परेशानी से बचने के लिए ट्रिप से पहले ही बुकिंग करवा लेना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें: हाई BP से राहत देगा बद्ध कोणासन, रोज 15 मिनट में मिलेगा कमाल का फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं