विज्ञापन

भारत-चीन सीमा का ऐसा नजारा पहले न देखा होगा, बॉलीवुड गाना गुनगुनाते हुए थिरकते नजर आए भारतीय और चीनी जवान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का बताया जा रहा है. भारत और चीन सीमा से आए इस वीडियो में दोनों देशों के सैनिक एक साथ बैठकर बॉलीवुड गाना गाते दिख रहे हैं.

भारत-चीन सीमा का ऐसा नजारा पहले न देखा होगा, बॉलीवुड गाना गुनगुनाते हुए थिरकते नजर आए भारतीय और चीनी जवान
एलएसी पर जवानों की जुगलबंदी, चीनी सैनिकों के मुंह से बॉलीवुड गाना सुनकर हर कोई हैरान
zindagi.gulzar.h

Indian Chinese Soldiers Viral Video: सीमा पर जहां आमतौर पर अलर्ट और तनाव का माहौल होता है, वहां से आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में एक चीनी सैनिक अपने फोन में देखकर बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' गाता नजर आ रहा है और भारतीय जवान मुस्कुराते हुए उसका वीडियो बना रहे हैं. सीमा पर तनाव के माहौल के बीच जवानों के इस दोस्ताना अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-भारत का अनोखा घर...जिसके एक राज्य में है किचन और दूसरे राज्य में बेडरूम

चीनी सैनिक की जुबां पर बॉलीवुड का गाना (Hindi Song on Chinese Soldier Lips)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहाड़ियों के बीच बैठे भारतीय और चीनी सैनिक आपस में बातचीत करते हुए हंसते मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यही नहीं वीडियो में चीनी सैनिक पूरे सुर में हिंदी गाना गुनगुना भी रहे हैं. 'शाहरुख खान' का गाना गाते हुए चीनी सैनिक बड़े ही मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहा है. उनके बगल भारतीय जवान न केवल सुर में सुर लगा रहे है, बल्कि  कैमरे के सामने आकर खुशी भी जाहिर कर रहा है. वहीं आसपास बैठे सैनिक भी इस पल का आनंद ले रहे हैं. 

संगीत ने मिटा दी सीमाओं की दूरी (Viral Video India China Border)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'zindagi.gulzar.h' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलदग प्लेटफॉर्म पर भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स भर-भर कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सभी के लिए सम्मान.' वहीं कुछ लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि, 'काश सरहदों पर हमेशा ऐसा ही सुकून बना रहे.'

ये भी पढ़ें:-भारत का अनोखा मंदिर जहां देवी के दर्शन के लिए मर्दों को साड़ी पहनकर...करना पड़ता है 16 श्रृंगार

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Chinese Armies, Soldiers, Indian China, LAC, Singing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com