India Chian Clash: सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि चीनी सेना (Chinese Army) पैंगोंग लेक के फिंगर 4 से 5 की तरफ बढ़ रही है. ताजी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से चीनी सेना अपने कदम पीछे कर रही है. इससे पहले भी सूत्रों के जरिए यह जानकारी हासिल हुई थी कि चीन पैंगोंग लेक के किनारे अपने सैनिकों की संख्या को घटा रहा है. भारतीय सेना इस पर पैनी नजर बनाए हुए है चीन कब तक और किस तरह से पीछे हटता है. अगले हफ्ते भारत द्वारा चीनी सेना के पीछे हटने को वेरीफाई करेगा. अगली कोर कमांडर की बैठक के बाद अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी.
वहीं इससे पहले भारत और चीन के बीच सीमा तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी थोमो के बीच फोन पर भी बातचीत हुई है, सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए नियमित संपर्क में रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने गुरुवार को पूर्वी लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स में अपने सैनिकों को भारतीय सेना के साथ मिलकर सहमति के साथ अपनी सेना वापस भेज दी. और क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए दो पक्ष उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता आयोजित करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने किसी भी टकराव की संभावना को कम करने के उद्देश्य से अस्थायी उपाय के हिस्से के रूप में गालवान घाटी, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के तीन टकराव के बिंदुओं में तीन किलोमीटर के एक बफर क्षेत्र का निर्माण पूरा किया है.
VIDEO : LAC पर कुछ इलाकों में पीछे हटीं सेनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं