विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2020

केंद्र ने कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रणाली पैकेज की दूसरी किस्त के रूप में 890 करोड़ रुपये जारी किए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज की दूसरी किस्त के रूप में 890.32 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

केंद्र ने कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रणाली पैकेज की दूसरी किस्त के रूप में 890 करोड़ रुपये जारी किए
कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रणाली पैकेज की दूसरी किस्त जारी
नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज की दूसरी किस्त के रूप में 890.32 करोड़ रुपये जारी किए हैं. प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को दी गई वित्तीय सहायता वहां कोविड-19 संबंधी स्थिति पर आधारित है. मंत्रालय ने बताया कि दूसरी किस्त में वित्तीय मदद प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपये के कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज की घोषणा की थी. वित्तीय सहायता की दूसरी किस्त का इस्तेमाल जांच, आरटी-पीसीआर, आरएनए संग्रह किट, ट्रूनैट और सीबी-नाट मशीनों की खरीद तथा उन्हें स्थापित करने, उपचार के लिए अवसंरचना को मजबूत करने और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित करने और ऑक्सीजन सांद्रकों की खरीद सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.

कांग्रेस ने कहा- RBI ने माना कि 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से अर्थव्यवस्था को कोई फायदा नहीं हुआ

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त अप्रैल में जारी की गई थी. इस पैकेज ने 5,80,342 पृथक बिस्तर, ऑक्सीजन सुविधा से लैस 1,36,068 बिस्तर और 31,255 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराने में मदद की है. मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इस वित्तीय मदद से 86,88,357 जांच किट और 79,88,366 वाइल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीपीएम) खरीदी हैं. उन्हें मानव संसाधन के रूप में 96,557 कर्मी मिले हैं और 6,65,799 कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी गई.

VIDEO: केंद्र सरकार का आदेश, नई योजनाओं के खर्च पर 1 साल के लिए रोक

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health System Package, Coronavirus, Coronavirus Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com