कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए BJP की कद्दावर नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने तय किया है कि वह अयोध्या में भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumipujan) कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. वे सरयू तट पर ही रहेंगी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राम लला के दर्शन करेंगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया और इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर पर दी. उमा भारती ने कहा कि कल जब से मैंने अमित शाह जी और बीजेपी के अन्य नेताओं के कोरोना पॉज़िटिव होने के बारे में सुना है, तभी से मै अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए ख़ासकर पीएम मोदी (PM Modi) के लिए चिंतिंत हूं. उन्होंने बताया कि इसीलिये मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारीओ को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मैं अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर रहूंगी.
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.8 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख 87 हजार से ज्यादा की मौत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि मैं भोपाल से आज (सोमवार को) रवाना होउंगी साथ ही चिंता भी जताई कि अयोध्या में किसी संक्रमित से उनकी मुलाकात हो सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां पीएम मोदी और अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे, मैं उस स्थान से दूरी बनाकर रखूंगी और सभी के वहां से जाने के बाद राम लला के दर्शन करुंगी. उन्होंने बताया कि यह सूचना अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और पीएमओ को भेजी जा चुकी है. उन्होंने अपील की है कि शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दे.
The Kapil Sharma Show में सोनू सूद ने किया खुलासा, बताया क्यों की प्रवासी मजदूरों की मदद
बता दें कि 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन होगा. शिलान्यास के लिए खुद पीएम मोदी अयोध्या जाएंगे. कोरोना संकट को देखते हुए लोगों से निवेदन किया गया है कि यहां कम संख्या में पहुंचे. सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे. टेस्ट से पहले उन्होंने कई अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बैठक की थी.
Video: बैठक में हुआ था सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं