बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में जांच कर रही पटना पुलिस (Patna Police) के अधिकारी ने बताया है कि उनकी दोस्त एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का पता नहीं लगा पा रहे हैं. बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि "मामले की जांच अपने शुरुआती पड़ाव में है और अदालत में है... हम अभी तक उनका (रिया चक्रवर्ती) का पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं." बताते चले कि अभी सुप्रीम न्यायालय को उनकी याचिका पर फैसला देना बाकी है.
सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस टीम के चार सदस्य सुसाइड मामले बुधवार को मुंबई पहुंचे. 14 जून को मुंबई के बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था. शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सुशांत के पिता चाहें तो इस केस में सीबीआई जांच की अपील कर सकते हैं, लेकिन पुलिस इसके खिलाफ है. हालांकि उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि मुंबई पुलिस बिहार के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी.
बताते चले कि सुशांत सिंह मौत मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) पर ED अब सुशांत के खाते के 15 करोड़ रुपयों को लेकर तलाश करेगी. इस पूरे मामले में चर्चा की सबब बनीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कई सवालों का जवाब देना पड़ सकता है. ED सूत्रो के मुताबिक जांच एजेंसी कई बिंदुओं पर तफ्तीश करेगी. जिसमें सुशांत सिंह (Sushant Singh) के अकाउंट के रुपयों से लेकर रिया की सोर्स ऑफ इनकम और उनके भाई की कंपनियां भी शामिल हैं.
ED के सूत्रों से उन बिंदुओं की जानकारी मिली है, जिनके ईर्द-गिर्द रिया को सवालों के जवाब देने होंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती और उनकी भाई की दो कंपनियां हैं. ये दोनों कंपनियां सिंतबर 2019 से लेकर जनवरी 2020 के बीच बनाई गई है और ध्यान देने की बात ये है कि तब से लेकर अब तक इनमें कोई आदान-प्रदान नहीं हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है किआखिर क्या वजह है जो इन कंपनियों का कोई लेन-देन नहीं हुआ. ED जानने की कोशिश कर रही है कि क्या क्या यह शैल कंपनियां हैं.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं