चीन के तेनजिन फॉरेन यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टडीज बिजनेस स्टडीज करने गए भारतीय छात्र अमन नाग सेन की संदेहास्पद मौत ने आज बड़े खुलासे ने नया मोड़ ले लिया है. दरअसल में चीन के तेनजिंग फॉरेन यूनिवर्सिटी में अमन नाग सेन की मौत नहीं उसकी निर्मम हत्या की गई थी. हत्या के पीछे क्या कारण है, अब यह महत्वपूर्ण है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इस बड़े खुलासे के बाद चीन में हुई भारतीय छात्र की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. इस हत्याकांड में दो हत्यारों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है.
चीन में पढ़ाई करने गए बिहार के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकार से शव भारत लाने की अपील
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संजय जायसवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि तेनजिंग फॉरेन यूनिवर्सिटी में अमन नाग सेन के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्वीट में यह बताया गया है कि हत्यारा नॉन चीनी है. हत्या मामले में नया मोड़ आने के बाद अमन नागसेन के परिजनों ने हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. अमन नाग सेन हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझती दिख रही है. भारतीय दूतावास को मिली खबर के मुताबिक चीन के तेनजिन फॉरेन यूनिवर्सिटी में नाग सेन के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिए जाने की भी खबर बताई गई है. इस खबर के बाद अब नाग सेन हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है.
बता दें कि बिहार के गया जिले के रहने वाले एक युवक की चीन में संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. युवक पढ़ाई के लिए चीन गया था. चीन के तेनजिन फॉरेन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी करने गए अमन नाग सेन की संदिग्ध मौत से घरवाले काफी परेशान हैं. चीन के तेनजिन फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहार के गया का रहने वाला अमन नागसेन अकेला भारतीय छात्र था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं