हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है. जब मैंने राफेल पर 'ओम' लिखा तो लोगों का कहना था कि ओम क्यों लिखा.र राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि शस्त्र पूजा में ओम नहीं लिखता तो क्या लिखता. रक्षा मंत्री ने चुनावी रैली में जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला भारत का आंतरिक मसला है. लेकिन वह कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण चाहते हैं. आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले को जोरशोर से भुनाने की कोशिश कर रही है. वहीं पार्टी के एजेंडे में राष्ट्रवाद भी पूरी तरह से छाया हुआ है.
Defence Minister Rajnath Singh: Vijaydashmi par shastra pooja ki parampara hai. Jab meine Rafale plane par 'Om' likha toh logon ne kaha ki 'Om' kyun likha. Mein Rahul Ji se poochna chahta hun ki shastra pooja mein 'Om' nahi likhta toh kya likhta? #Haryana https://t.co/B6w8HxzNT5 pic.twitter.com/HsVFFsi9tT
— ANI (@ANI) October 17, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल हेलिकैप्टर को भारत को सौंपने की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे. इस दौरान राजनाथ सिंह ने वहां पर राफेल पर ओम लिखकर उसकी पूजा की थी. जिसको लेकर भारत में कई तरह की प्रक्रिया देखने को मिली थी. कुछ लोग इसके पक्ष में बोल रहे थे तो कुछ विपक्ष में. अब बीजेपी इसको चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि हरियाणा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान 21 अक्टूबर को और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. बीजेपी दोनों ही राज्यों में सत्ता में है और उसके सामने सरकार बचाने की चुनौती है.
राफेल के पूजन विवाद पर बोले राजनाथ सिंह- पूजा करने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए
अन्य खबरें :
आखिर BJP ने हरियाणा छोड़ महाराष्ट्र में क्यों झोंकी पूरी ताकत?
जमीन पर कोई काम नहीं, भाजपा ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला: दुष्यंत चौटाला
कांग्रेस नेता ने मंच से जूता दिखाते हुए कहा- ऐसे लोग आपके पास वोट मांगने आएं तो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं