विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर एक्ट्रेस पूनम पांडे हिरासत में, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर बृहस्पतिवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर एक्ट्रेस पूनम पांडे हिरासत में, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
अभिनेत्री पूनम पांडे - फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अभिनेत्री पूनम पांडे को एक सरकारी संपत्ति में कथित अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर बृहस्पतिवार को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दक्षिण गोवा जिले के कोनकोना शहर के कई नागरिकों ने इस शूटिंग के लिए सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया जिसके बाद दो पुलिसकर्मी भी निलंबित कर दिये गये.

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गोवा के सिंकरिम में एक पांचसितारा होटल में ठहरीं पांडे को बृहस्पतिवार की दोपहर में कलांगुट पुलिस की एक टीम ने हिरासत में लिया और उन्हें बाद में कानकोना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अभिनेत्री को ‘‘पूछताछ के लिए हिरासत में'' लिया गया.

कानकोना शहर के चापोली बांध पर शूट के दौरान अश्लीलता को लेकर बुधवार को पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बांध का प्रबंधन संभाल रहे जल संसाधन विभाग ने शिकायत की थी. गुरुवार को कानकोना के कई बाशिंदों ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में बंद का आह्वान किया जिन्होंने अभिनेत्री और शूट से जुड़े दल को कथित रूप से सुरक्षा प्रदान की. पुलिस अधीक्षक ने बाद में निरीक्षक तुकाराम चव्हाण और एक कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया. मामले की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poonam Pandey, Custody, Pornographic Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com