महाराष्ट्र (Maharashtra Corona Cases) के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी कई शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों (Madhya Pradesh Corona Lockdown) को देखते हुए लॉकडाउन जैसे सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर के साथ ही बैतूल, छिंदवाड़ा,रतलाम और खरगौन में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की. शिवराज ने होली के त्योहार को अपने घरों तक सीमित करते हुए लोगों से "मेरी होली मेरे घर" के सिद्धांत का अनुसरण करने को कहा.
सरकार ने ऐसे सभी जिले, जहां प्रतिदिन कोरोना के मामलों की संख्या 20 से अधिक है, वहां विवाह समारोह और उठावना मृत्यु भोज आदि में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की संख्या को भी सीमित किया जा रहा है. ऐसे जिले, जहां पर कोविड के साप्ताहिक पॉजिटिव केस का प्रतिदिन औसत 20 से ज्यादा है, उन जिलों में शादी समारोह में 50 और शव यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति के सम्मिलित होने पर प्रतिबंध रहेगा. उठावना, मृत्यु भोज आदि कार्यक्रमों में भी 50 से अधिक लोग सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. क्लब, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर,जिम आदि बंद रहेंगे. रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा. परंतु डिब्बा बंद भोजन घर ले जाने की व्यवस्था जारी रहेगी।
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भोपाल में 15. 95 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट
पिछले 7 दिन में एमपी के 10 शहरों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इंदौर में पिछले सात दिन में 317, भोपाल में 299, जबलपुर में 98, बैतूल में 38, रतलाम में 37, ग्वालियर में 36, उज्जैन में 30, सागर में 28, खरगोन में 27, और छिंदवाड़ा में 25 मामले औसत रूप से प्रतिदिन दर्ज किए गए हैं.
छोटे शहरों में भी बढ़ा महामारी का कहर
सात दिवस का इंदौर का पॉजिटिविटी रेट 8.47 प्रतिशत और भोपाल का 15. 95 प्रतिशत हो गया है. इसी प्रकार बैतूल का पॉजिटिविटी रेट 14.32 प्रतिशत, जबलपुर का 7. 46%, खरगोन का 8. 19%, दर्ज किया गया. शिवराज सरकार ने होली के सार्वजनिक आय़ोजनों पर भी अंकुश लगा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं