पेट के निचले हिस्से की चर्बी की तरह, बाजुओं के जिद्दी फैट को कम करना भी बेहद मुश्किल है. कई बार जिम में घंटों पसीना बहाने के बावजूद बॉडी फैट तो कम हो जाता है लेकिन आर्म्स का फैट कम करने में पसीने छूट जाते हैं. हालांकि, बांहों की चर्बी कम करने के लिए कई व्यायाम हैं. कई योगासन हैं जो आपको टोन्ड आर्म्स पाने में मदद करेंगे. ये योगासन आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से और बाजुओं को पाइंट करते हैं. तो, अपनी योग मैट बिछाएं और हाथों की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आर्टिकल में दिए गए योगासनों को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएं.
बाहों से चर्बी कम करने के लिए आसन- How To Reduce Arm Fat With Yoga:
1. पूर्वोत्तानासन
पूर्वोत्तानासन या अपवर्ड प्लेंक पोज़ आपके कंधों, बाहों, कलाई और पीठ को मजबूत करता है. यह आपके बढ़ते थायरॉयड सेल्स को भी कम करता है और कूल्हों, पेट और पैरों को फैलाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इसे कैसे करें-
अपने पैरों को सामने और अपनी पीठ को सीधा करके बैठे और शुरुआत करें. अपनी हथेलियों को दोनों तरफ फर्श से नीचे की ओर रखें. अब, अपने शरीर के वजन को सपोर्ट करते हुए अपनी बॉडी को ऊपर की तरफ उठाएं. अपने शरीर को सीधा रखें और तलवों को जमीन पर टिकाएं. इस स्थिति में दो मिनट तक रुकें और मूल स्थिति में वापस आ जाएं.
2. अधोमुख संवासन
अधो मुख संवासन की स्थिति आपकी बाहों और कंधों को मजबूत करेगी. नियमित रूप से इस पोज का अभ्यास करने से हाथ की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है.
इसे कैसे करें-
अपने पैरों को थोड़ा दूर-दूर करके सीधे खड़े होकर शुरुआत करें. अब आगे की ओर झुकें और हाथों को फर्श पर रखें. अपने हाथों को आगे की ओर ले जाएं और उल्टे वी (V) स्थिति में आ जाएं. सुनिश्चित करें कि आपकी एड़ी फर्श पर है. एक मिनट के लिए इस पोजीशन में रहें और फिर अपने हाथ को पीछे की ओर ले जाएं और वापस खड़े होने की स्थिति में आ जाएं. ऐसा पांच बार रिपीट करें.
3. चतुरंग दंडासन
चतुरंग दंडासन का नाम तीन शब्दों से मिलकर बना है. चतुर, अंग, और दण्ड. चतुरंग दंडासन करने से बाजुओं, कलाइयों को मजबूती मिलती है. कंधों की ताकत बढ़ती है और पेट टोंड हो सकता है.
Lips को शेप देने वाली Lip Augmentation सर्जरी कैसे की जाती है? फायदे और नुकसान, जानिए आसान भाषा में
कैसे करें-
सबसे पहले शरीर को अधोमुखश्वानासन की मुद्रा में लेकर आएं. अब पेट के बल जमीन पर लेट जाएं. अपने हाथों को आगे लाकर छाती के पास और कंधों के थोड़ा पहले जमीन पर टिका लें. अपने हाथों पर वजन डालते हुए धीरे-धीरे उठने की कोशिश करें. अब धीरे-धीरे जमीन की ओर आएं और थोड़ी देर इस पोज को होल्ड करने के बाद, फिर ऊपर उठें. इस आसन को तीन से पांच बार दोहराएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं