- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी चकोतरा कारगर साबित हो सकता है.
- इसमें विटामिन सी होता है, ये इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत करता है.
- कई बीमारियों के लिए चकोतरा काफी फायदेमंद माना जाता है.
Chakotra Fruit Health Benefits: बड़े से नींबू जैसा दिखने वाला चकोतरा कई सारे गुणों का खजाना है. ये खट्टा-मीठा नारंगी सा दिखने वाला फल, गुणों के मामले में नींबू से भी बढ़कर है. बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम करने में भी चकोतरा कारगर साबित होता है. चूंकि इसमें विटामिन सी (Vitamin C) होती है, ये इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत करने का भी काम करता है. कई ऐसी बीमारियां है जिनके इलाज में चकोतरा सहायक है. चकोतरा फल के फायदे (Benefits of grapefruit fruit) किसी से छुपे नहीं हैं. कई बीमारियों के लिए चकोतरा काफी फायदेमंद माना जाता है. खासकर दिल और इम्यूनिटी के लिए ये चमत्कारिक फल बेहद फायदेमंद हैय आइए इस फल के गुणों और फायदों के बारे में जानते हैं.
चकोतरा खाने के शानदार फायदे | Amazing Benefits Of Eating Grapefruit
1) दिल की सेहत के लिए बेहतरीन
चकोतरा के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में सहायता मिलती है. संतरे के वंश का ये फल दिल के लिए फायदेमंद होता है. इसकी खटास और हल्का मीठापन दिल की मसल्स को मजबूत रखती है, उसको अवरोधों से भी बचाता है. चकोतरा में मिलने वाले मिनरल्स और विटमिन्स दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है कोम्बुचा, बॉलीवुड सितारे भी इसे पीकर रखते हैं खुद को फिट, जानिए इस ड्रिंक के फायदे
2) इम्यूनिटी बढ़ाता है
चकोतरा में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है ऐसे में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी मदद करता है. इसका मौसम आने पर आप नियमित इस फल का सेवन करते हैं तो आपको संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलती है.
3) नशा उतारने के आता है काम
किसी के शराब का नशा उतारना है तो चकोतरे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके सेवन से शराब का नशा उतर सकता है. इसका खट्टापन शराब के नशे को काटता है और नशे में धुत व्यक्ति जल्द होश में ला सकता है.
मोटापे से छुटकारा और सुंदर सुडौल काया पाने के लिए 6 कारगर उपाय, सिर्फ इन चीजों को करें अवॉइड
4) हिचकी रोकने में कारगर
चकोतरा का सेवन हिचकी रोकने में भी फायदेमंद माना जाता है. इस फल में मिलने वाला खट्टापन हिचकी आने की वजहों पर कंट्रोल करता है, जिससे हिचकी आनी बंद हो जाती है. चकोतरा के छिलकों और बीजों को उल्टी के लिए फायदेमंद माना जाता है. किसी को उल्टियां हो रही हो तो इसे खिलाने से आराम मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं