World Liver Day 2025: आज 'वर्ल्ड लिवर डे' है. हर साल 19 अप्रैल को लिवर के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लिवर से जुड़ी बीमारी की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. बता दें, लिवर से जुड़ी बीमारी सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है, जो सही समय पर ध्यान न दिए जाने या उपचार न किए जाने पर जीवन के लिए खतरा बन सकती है. ऐसे में इस मौके पर आज हम जानते हैं कि लिवर को किन तीन चीजों से सबसे ज्यादा खतरा है और क्या लिवर से जुड़ी बीमारी जेनेटिक होती है और लिवर फैट किस कारण सबसे ज्यादा होता है. आईए जानते हैं, सभी प्रश्नों के जवाब. जो आपको हेल्दी लिवर रखने में मदद करेगा\
प्रश्न 1. कुछ लोग अपनी बेली फैट ( Belly Fat) को बीयर और अल्कोहल के कारण बताते हैं, ये कितना ठीक है?
जवाब- हां ये सच है कि बीयर और अल्कोहल से बेली फैट बढ़ता है. वहीं कुछ लोगों में बेली फैट जेनेटिक भी होता है और कुछ लोगों को डायबिटीज भी होता है. ऐसी स्थिति में अल्कोहल का सेवन करना खतरनाक है और बेली फैट बीयर फैट के साथ मिक्स न करें. बीयर और अल्कोहल का सेवन न करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- World Liver Day 2025: रात के समय दिखे ये 5 लक्षण तो हो सकता है Liver डैमेज, इन बातों को भूल से भी न करें इग्नोर
IBS ka Ilaj: कब्ज का इलाज | पेट की गैस को कैसे भगाएं? | Kabj Dur Karne Ke Upay | Reduce Stomach Gas | Watch Video
प्रश्न 2. कितना खतरनाक होता है गॉल ब्लैडर स्टोन?
जवाब- लिवर का एक्स्ट्रा फैट गॉल ब्लैडर (पित्ताशय की पथरी) में जाता है. वही ज्यादा समय तक जब फैट जाता है, तो वहां स्टोन बन जाते हैं. बता दें, गॉल ब्लैडर लिवर का पार्ट है, ऐसे में यहां स्टोन बनने के बाद व्यक्ति के ब्लड में फैट पहुंच जाता है. ऐसे में 5 से 6 साल उस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट प्रॉब्लम, किडनी प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है. जिन लोगों के गॉल ब्लैडर में स्टोन है, पहले तो उन्हें ध्यान रखना है कि वजन कम रखें, क्योंकि ये सब एक्स्ट्रा फैट के कारण ही हुआ है. ऐसे में आगे दोबारा ऐसी गलती न करें, जो हो चुकी है.
दूसरी बात ये है कि जिन लोगों का गॉल ब्लैडर निकल गया है और वो सोचते हैं कि उनपर इसका बुरा असर पड़ेगा, तो बता दें, ऐसा नहीं है, क्योंकि बॉडी में इतने मैकेनिज्म है, कि बॉडी एडजस्ट कर लेती है, लेकिन उसको भूलें नहीं कि गॉल ब्लैडर निकल चुका है. ऐसे में गॉल स्टोन एक लिवर की बीमारी है और ये अनहेल्दी पित्त (Bile) के कारण हुआ है. आपका पित्त अच्छा नहीं था, इसलिए स्टोन बना. इसी के साथ स्टोन होना जेनेटिक भी होता है. जिसका अर्थ ये है कि अगर आपके स्टोन है, तो बच्चों में होने के 5 प्रतिशत अधिक चांस है. अगर आपको अपने बच्चों को हेल्दी रखना है, तो याद रखें, उन्हें अंडर वेट रखें, नॉर्मल वेट नहीं, ऐसे में उनके लिवर में फैट नहीं होगा. क्योंकि छोटे बच्चों के लिवर में भी फैट आ जाता है.
प्रश्न 3- लिवर से जुड़ी बीमारियां सिर्फ उन्हीं को होती है, जो ड्रिंक करते हैं?
जवाब- जो लोग ड्रिंक करते हैं, उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारियां तो होती ही है. वहीं लिवर का सबसे ज्यादा नुकसान तीन चीजों से होता है, पहला शराब, दूसरा वायरस और तीसरा फैट. ऐसे में इन तीनों से बचा जा सकता है. शराब न पीएं, वायरस के लिए टीका लगवाएं और मोटापे को दूर रखें. इसी के साथ बता दें, लिवर में कभी बुढ़ापा नहीं आता है, इसकी कोई उम्र नहीं होती है. इसी के साथ अगर आप आप हेल्दी है, तो आपका लिवर हेल्दी रहेगा.
Male Infertility क्या है? पुरुष बांझपन के लक्षण, कारण और इलाज, जानें सब कुछ | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं