World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे हार्ट डिजीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हेल्दी हार्ट हैबिट्स को बढ़ावा देने के लिए 29 सितंबर को आयोजित एक एनुअल इवेंट है. वर्ल्ड हार्ट डे के लिए इस साल की थीम "दिल का उपयोग करें, दिल को जानें" है. हम इस दिन का उपयोग हार्ट हेल्थ के महत्व को पहचानने और हम हेल्दी हार्ट को कैसे बनाए रख सकते हैं के लिए कर सकते हैं. एक हेल्दी लाइफस्टाइल हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाती है. यहां हम कुछ सरल आदतों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए अपने रूटीने में शामिल कर सकते हैं.
बेहतर हार्ट के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव | Make these changes in lifestyle for better heart
1. रेगुलर एक्सरसाइज
दिन में कम से कम 30 मिनट तक फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. पैदल चलना, जॉगिंग, तैराकी या साइकिल चलाना जैसी एक्टिविटीज बेहतरीन विकल्प हैं. बहुत ज्यादा वजन दिल पर दबाव डाल सकता है, इसलिए बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज के जरिए से हेल्दी वेट हासिल करने और बनाए रखने का लक्ष्य रखें.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
2. बैलेंस डाइट
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर डाइट का सेवन हार्ट हेल्थ में सहायता कर सकता है. सेचुरेटेड और ट्रांस फैट, सोडियम और एक्स्ट्रा शुगर का सेवन सीमित करना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: बच्चे के दिल में छेद हो तो कैसे पता चलेगा? एक्सपर्ट से जानिए जांच का सही समय
3. हाइड्रेशन
पूरे दिन पर्याप्त पानी पीने से हेल्दी ब्लड फ्लो बनाए रखने और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है, जो हार्ट पर दबाव डाल सकता है.
4. पोर्शन कंट्रोल
पोर्शन कंट्रोल की निगरानी से ज्यादा खाने, बहुत ज्यादा कैलोरी का सेवन और वजन बढ़ने से रोका जा सकता है, जो हार्ट डिजीज में योगदान कर सकता है.
5. सोडियम का सेवन कम होना
रोजाना 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम सेवन सीमित करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है.
6. स्ट्रेस को मैनेज करना
स्ट्रेस को मैनेज करने के हेल्दी तरीके ढूंढना, जैसे रिलेक्सेशन टेक्नीक को फॉलो करना, व्यायाम करना या शौक में शामिल होना, हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.
ये भी पढ़ें: दूध पीते-पीते नीला पड़ रहा है बच्चा, फूल रही है सांस, ये हो सकते हैं दिल में छेद होने के लक्षण, रहें सतर्क
7. धूम्रपान छोड़ना
धूम्रपान से हार्ट रिलेटेड बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. धूम्रपान ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. धूम्रपान छोड़ना हार्ट हेल्थ में काफी सुधार कर सकता है.
8. स्लीप रूटीन को फॉलो करें
हर रोज 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद को लेने से दिल का दौरा, हार्ट ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है.
9. शराब का सेवन सीमित करना
बहुत ज्यादा शराब के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, इर्रेगुलर हार्ट रेट और यहां तक कि हार्ट फेलियर भी हो सकती है. संयम जरूरी है, महिलाओं के लिए हर दिन एक से ज्यादा ड्रिंक्स और पुरुषों के लिए प्रति दिन दो ड्रिंक्स से ज्यादा नहीं.
10. रेगुलर हेल्थ चेकअप
रेगुलर चेकअप के साथ ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट हेल्थ की निगरानी से किसी भी संभावित जोखिम कारकों को पहचानने और मैनेज करने में मदद मिल सकती है.
इन बदलावों को अपने रूटीन में शामिल करके आप अपनी हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकते हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं