World AIDS Vaccine Day 2023: एड्स (AIDS) जैसी जानलेवा बीमारी की वैक्सीन बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन डे (World AIDS Vaccine Day) मनाया जाता है. इस दिन को एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस भी कहा जाता है. आपको बता दें कि अभी तक विश्व में ह्यूमन इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस (human immunodeficiency virus) यानी एचआईवी (HIV) बीमारी पर काबू पाने के लिए एक सफल वैक्सीन का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है और विश्व एड्स वैक्सीन डे इसी दिशा में चल रहे वैज्ञानिक और डॉक्टरी प्रयासों की सराहना करने के लिए आयोजित किया जाता है.
एड्स की वैक्सीन डेवलप करने की दिशा में काम कर रहे अनगिनत वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और वॉलंटियर्स को सम्मानित करने के लिए इस दिन पूरे विश्व में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पर विश्व भर में एड्स से बचाव के तरीकों की जानकारी पहुंचाने का अभियान चलाया जाता है. इस बीमारी के प्रति जागरूकता ही फिलहाल इससे बचा सकती है,ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
HIV: नवजात में जोखिम को कैसे करें कम
पहली बार बिल क्लिंटन ने रखी थी एड्स वैक्सीन दिवस की नींव (US president Bill clinton introduced this day)
विश्व में पहली बार वैश्विक एड्स वैक्सीन डे की अवधारणा को 1997 में अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से विश्व पटल पर रखा गया था. मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में अपने एक संबोधन में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने 18 मई को विश्व एड्स टीकाकरण दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. आपको बता दें कि अभी तक एड्स से निपटने के लिए कोई पुख्ता वैक्सीन विकसित नहीं हो पाई है, लेकिन इसका मेडिकल ट्रीटमेंट है, जिससे एड्स के फैलाव को रोकने में मदद मिलती है, इस मेडिकल ट्रीटमेंट को Highly Active Antiretroviral Therapy (Haart) कहते हैं.
चआईवी क्या है, कहां से आया और कैसे पता चलेगा कि आपको HIV है? जानें लक्षण और इसके बारे में सब कुछ
कितनी खतरनाक है एड्स की बीमारी
एड्स दरअसल HIV वायरस के चलते होता है. शरीर में संक्रमित रक्त के जाने और असुरक्षित यौन संबंधों के चलते ये बीमारी ज्यादा होती है.
- एड्स से पीड़ित रोगी के शरीर में ये जानलेवा वायरस व्हाइट ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है.
- सफेद रक्त कोशिकाएं बाहरी संक्रमण और बैक्टीरिया से शरीर का बचाव करती हैं और एड्स का वायरस उन्हीं को खत्म करता है.
- इससे धीरे धीरे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी शरीर का इम्यून सिस्टम खत्म हो जाता है और रोगी बुरी हालत में पहुंच जाता है जिससे उसकी मौत तक हो जाती है.
सनकी आशिक ने बना दिया था जिंदा लाश, मिसाल बनकर उभरी सारिका, Watch Video-
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं