- सर्दियों में आम स्वास्थ्य समस्याओं से निपटना चुनौती होता है.
- खांसी, दमा और जोड़ों का दर्द सर्दियों में अचानक उभर आता है.
- यहां इनसे सभी से बचने के टिप्स हैं.
Winter Health Tips: ठंड के दिनों में गिरता तापमान और सर्द हवाएं सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है. ठंड में सर्दी जुकाम और फ्लू की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है. इसके साथ गठिया जैसे रोग अधिक परेशान करने लगते हैं. पुरानी चोट में दर्द और जोड़ों में दर्द होना इस मौसम में आम बात है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में सेहत से जुड़ी कौन सी समस्याएं बढ़ सकती हैं और उससे बचाव के क्या उपाय हैं.
सर्दियों में हर किसी को होती हैं ये समस्याएं | Everyone Has These Problems In Winter
1) सर्दी, जुकाम और फ्लू
सर्दियों को आमतौर पर फ्लू के मौसम के रूप में जाना जाता है. फ्लू के वायरस हवा के माध्यम से फैलते हैं और सर्दियों के दौरान चूंकि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम सामान्य से थोड़ी धीमी हो सकती है, ये वायरस आपको संक्रमित कर सकते हैं. सर्दियों की इस सबसे आम बीमारी से बचने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेना सुनिश्चित करें, पर्याप्त पानी पिएं और नियमित रूप से व्यायाम करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) ड्राई स्किन
यह सर्दियों के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है. ड्राई स्किन के कारण फटी त्वचा, खून बहना, दर्द और संक्रमण हो सकता है. त्वचा के लिए कुछ विंटर टिप्स जैसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल, रेगुलर की बजाय माइल्ड मॉइस्चराइजिंग सोप या हैंड लोशन या पेट्रोलियम जेली लगाने से आप इस समस्या से बच सकते हैं.
3) जोड़ों का दर्द
यह गठिया के रोगियों में सबसे अधिक देखा जाता है. तापमान में भारी गिरावट से जोड़ों में दर्द हो सकता है जिससे कुछ मामलों में गतिहीनता हो सकती है. सुनिश्चित करें कि आप गर्म कपड़े पहनें. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें.
आंख फड़कने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, हल्के में लेने की न करें गलती

Winter Health Tips: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है. Photo Credit: iStock
4) कोल्ड सोर
शुष्क और ठंडी हवा होंठों को सुखा देती है, जो उन्हें हर्पीस वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं. पर्याप्त पोषण, नियमित व्यायाम, जुकाम के लिए घरेलू उपचार और आराम करने से कोल्ड सोर होने की संभावना कम हो जाएगी.
एंग्जायटी दूर करने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, दिल और दिमाग रहेगा शांत
5) दमा
ठंड का मौसम अस्थमा के अटैक को ट्रिगर करता है. सर्दियां हवा में बहुत सारी एलर्जी के साथ आती हैं, जो अस्थमा का मुख्य कारक है. किसी भी जहरीले तत्व को सांस में लेने से बचने के लिए बाहर एयर प्यूरीफाइंग मास्क पहनें.
6) सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD)
बहुत से लोग सर्दियों के मौसम में तनाव महसूस करने की शिकायत करते हैं. इसे सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है और यह तनाव से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. सुनिश्चित करें कि अकेले न रहें और अपने दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखें.
सर्दियों में नेचुरल मॉइश्चराइजर काम करेंगी ये 6 चीजें, बस एक बार जरूर करें ट्राई
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं