Khali Pet Chai Peene Ke Nuksan: बहुत से लोग सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या यह आदत आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकती है? अध्ययनों और एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड लेवल बढ़ सकता है जिससे जलन, गैस और आगे चलकर गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्या पैदा हो सकती है. गैस्ट्रिक अल्सर यानी पेट की भीतरी सतह पर घाव बनना, जो दर्द, अपच और भूख में कमी का कारण बनता है. इस लेख में हम जानेंगे कि अल्सर बनने के पीछे क्या वजहें होती हैं, इसके लक्षण क्या हैं और इलाज या बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.
गैस्ट्रिक अल्सर क्या होता है? (What Is A Gastric Ulcer?)
गैस्ट्रिक अल्सर यानी पेट की अंदरुनी दीवार पर जख्म या घाव होना. ये जख्म आमतौर पर पेट में एसिड ज्यादा बनने या संक्रमण की वजह से होता है. यह जलन, दर्द, अपच और भूख में कमी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: पेट की गंदगी कैसे साफ करें? सोने से पहले पानी में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, सुबह साफ हो जाएंगी सारी आंतें
खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? (What Happens If You Drink Tea On An Empty Stomach?)
एसिड बढ़ता है: चाय में कैफीन होती है जो पेट में एसिड लेवल बढ़ा देती है, खासकर जब पेट खाली हो.
पेट की परत को नुकसान: लगातार खाली पेट चाय पीने से पेट की परत कमजोर होती है और घाव बनने का खतरा होता है.
भूख में कमी और अपच: चाय पाचन को अस्थायी रूप से धीमा कर सकती है और भूख कम लगने लगती है.
नतीजा: अगर नियमित रूप से खाली पेट चाय पी जाए तो पेट में जलन, गैस और आगे जाकर अल्सर बनने की संभावना हो सकती है. हालांकि ये सभी में नहीं होता, पर लंबे समय तक ऐसा करने पर रिस्क बढ़ जाता है.
क्यों बनते हैं गैस्ट्रिक अल्सर?
- H. pylori बैक्टीरिया का संक्रमण
- ज्यादा मात्रा में दर्द निवारक दवाओं (NSAIDs) का सेवन
- ज्यादा मसालेदार खाना और असमय भोजन
- तनाव और इर्रेगुलर लाइफस्टाइल
- धूम्रपान और शराब का सेवन
अल्सर के इलाज के लिए क्या करें?
डॉक्टर की सलाह लें: गैस्ट्रिक अल्सर के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक या एसिड कम करने वाली दवाएं दे सकते हैं.
खाने का ध्यान रखें: तला-भुना, मसालेदार खाना कम करें. समय पर हल्का और पोषणयुक्त भोजन लें.
चाय और कॉफी सीमित करें: खाली पेट बिल्कुल ना पिएं. चाहें तो खाने के बाद सीमित मात्रा में लें.
तनाव कम करें: ध्यान, योग और पर्याप्त नींद से मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है.
घरेलू उपाय: शहद, नारियल पानी और ठंडा दूध कुछ मामलों में राहत दे सकते हैं, लेकिन हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें.
यहभी पढ़ें: 1 महने तक पालक का जूस पीने से क्या होता है? फायदे जान आप भी आज से ही शुरू कर देंगे पीना
क्या करना चाहिए?
- दिन की शुरुआत ताजे पानी, फल या हल्के नाश्ते से करें.
- चाय पिएं तो उसमें दूध कम रखें और खाली पेट न पिएं.
- अगर पेट में लगातार जलन, दर्द या बदहजमी हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें.
खाली पेट चाय पीना आम आदत हो सकती है, लेकिन इससे पेट की सेहत बिगड़ सकती है और लंबे समय में अल्सर जैसी समस्या पैदा हो सकती है. बेहतर है कि आप अपने रूटीन और खानपान में थोड़ी सावधानी बरतें ताकि पेट हेल्दी और मज़बूत बना रहे.
How to Control Constipation: गैस, अपच, अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं