How To Get Rid Of Hiccup: ऐसा कहा जाता है कि हिचकी आए यानी कि समझ जाना चाहिए आपको कोई याद कर रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. बदलाव आने से या फिर गर्म के बाद कुछ ठंडा खा लेने से, ज्यादा चिंता करने से या फिर सिगरेट पीने बाद अचानक हिचकी (Hiccup) आने लगती है. अब जब हिचकी आती है तो कुछ देर तक परेशान भी करती है. ज्यादातर लोग हिचकी रोकने के लिए पानी पीते हैं या फिर कुछ लोग ऐसा भी कहते हैं कि सांसे थोड़ी देर के लिए थाम लेने से हिचकी रुक जाती है. दरअसल हिचकी एक ऐसी प्रॉब्लम है जो किसी को भी कभी भी किसी भी वक्त आ सकती है, लेकिन इसे रोकना कई बार मुश्किल हो जाता है. तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर हिचकी क्यों आती है और वो नुस्खे जिनसे आसानी से आप हिचकी को रोक सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिचकी क्यों आती है?
हिचकी कई कारणों से हो सकती है. उनमें से कुछ शारीरिक और कुछ भावनात्मक कारण हो सकते है. ज्यादा जल्दी खाने या फिर अचानक तीखा खा लेने से भी हिचकी आने लगती है. तो चलिए आपको बताते हैं वह सामान्य कारण जो हिचकी आने की वजह बन सकते हैं.
- बहुत ज्यादा या बहुत जल्दी खाना
- घबराहट या एक्साइटेड महसूस करना
- कार्बोनेटेड ड्रिंक या बहुत अधिक शराब पीना
- तनाव लेना
- तापमान में अचानक बदलाव आना
- कैंडी या च्युइंगगम खाते समय हवा निगलना
हिचकी रोकने के कुछ आसान नुस्खे | Some Easy Tips To Stop Hiccups
1) एक चम्मच शहद
एक थ्योरी ये बताती है कि हिचकी आने पर एक चम्मच शहद खा लेना चाहिए. अचानक से आपकी बॉडी को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को बैलेंस करने का काम करती है.
2) गर्दन पर आइस बैग रखें
हिचकी आए तो अपनी गर्दन पर आइस बैग रखने या फिर ठंडे पानी का कपड़ा रखने से हिचकी रोकने में मदद मिल सकती है.
3) ब्रीदिंग और पोश्चर
लगभग 10 सेकंड के लिए सांस अंदर लें और सांस को रोककर रखें, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें. तीन या चार बार दोहराएं फिर 20 मिनट बाद दोहराएं. इससे हिचकी में आराम मिलेगा.
- एक पेपर बैग में सांस लें. ऐसा करने से हिचकी रुक सकती है. ये बात धयान रखें है कि सिर को बैग से न ढकें.
- घुटनों को छाती के पास लाएं और उन्हें 2 मिनट तक गले लगाएं.
4) ठंडे पानी से गरारे करें
खड़े हो जाएं, झुकें और मुंह को गिलास के ऑपोजिट डायरेक्शन में रखें. झुकते समय गिलास को शरीर से दूर झुकाएं और पीएं.
गर्मियों में बढ़ जाती है पेट की ये दिक्कत, बचने के लिए इन चीजों को आज से ही खाना छोड़ दें
5) सिरके की एक दो बूंद मुंह में डालें
सिरका आपकी हिचकी रोकने में आपकी मदद कर सकता है. तो जब भी आपको हिचकी आ रही हो तो सिरके की दो बूंद मुंह में डाल दीजिए तुरंत राहत मिलेगी.
6) नींबू करेगा मदद
हिचकी रोकने में नींबू आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए नींबू का एक पतला टुकड़ा लीजिये और इसे जीभ पर रखकर मिठाई की तरह चूसने से राहत मिलती है.
7) न पिएं सोडा
कुछ लोगों को लगता है कि अगर वे फ़िज़ी ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो उनकी हिचकी दूर हो जाती है. हालांकि, कुछ डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि सोडा भी हिचकी को ट्रिगर कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं