Why do hiccups occur?: आमतौर पर हिचकी आने पर यह माना जाता है कि किसी अपने ने हमें याद किया है. इसीलिए हिचकी को लोग नजरअंदाज कर देते हैं जबकि कई बार पानी पीने के बाद भी हिचकी बंद नहीं होती है. साइंस के मुताबिक, हिचकी आने के पीछे का कारण इससे बहुत अलग है. कई बार कुछ बहुत तीखा और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने पर बार-बार हिचकी आने लगती है.
मेडिकल एक्सपर्ट्स साइंस को आधार मानते हुए बताते हैं कि डायाफ्राम में इरिटेशन के कारण हिचकी आती है. वैसे तो हिचकी आने के कुछ देर बाद यह खुद ही ठीक हो जाती है लेकिन ज्यादा परेशानी होने पर कुछ फूड आइटम्स की मदद से आप इसे तुरंत रोक सकते हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
तीखा खाने पर क्यों आती है हिचकी?
आमतौर पर तीखा खाना खाने के बाद बार-बार हिचकी आने लगती है जिसके पीछे का मेडिकल कारण जानना जरूरी है. दरअसल, जब हम मिर्ची या कुछ तीखा खाते हैं तो कैप्साइसिन रिलीज होता है. कैप्साइसिन हमारे पेट की लाइनिंग को इरिटेट करता है और इससे डायाफ्राम इरिटेट होने लगता है.
डायाफ्राम के इरिटेट होने पर हमें बार-बार हिचकी आने लगती है. हिचकी आने पर कुछ सेकेंड्स के लिए सांस रोकने की भी सलाह दी जाती है. ऐसा करने पर फेफड़े में कार्बन डाइ ऑक्साइड भर जाता है जिसे बाहर निकालने के लिए डायाफ्राम एक्टिव हो जाता है. डायाफ्राम के एक्टिव होते ही हिचकी रुक जाती है. इसके अलावा कुछ फूड आइटम्स की मदद से भी हिचकी को रोका जा सकता है.
इन फूड्स की मदद से रोकें हिचकी
साधारण सी समस्या लगने वाली हिचकी जब रुकने का नाम नहीं लेती है तो परेशानी का सबब बन जाती है. इसे रोकने के तमाम घरेलू उपाय मौजूद है जिनके इस्तेमाल से थोड़ी ही देर में हिचकी की समस्या को दूर किया जा सकता है. हालांकि, आज हम आपको मेडिकल एक्सपर्ट्स के तरफ से सुझाए गए सबसे आसान उपाय या यूं कहें कि फूड आइटम्स बताने जा रहे हैं.
इन दोनों फूड आइटम्स को लेने के कुछ ही देर के अंदर हिचकी रूक जाएगी. अगर आपको बार-बार हिचकी आ रही है तो दूध या दही का सेवन करें. इसे खाने के कुछ ही देर बाद हिचकी की समस्या दूर हो जाएगी.
दूध और दही के अलावा किचन में रखे कुछ और सामान को खाने से भी हिचकी से तुरंत राहत मिल सकती है. चॉकलेट पाउडर खा कर भी आप हिचकी को अलविदा कह सकते हैं. इसके अलावा काली मिर्च भी इस समस्या में कारगर हो सकती है. चीनी के साथ काली मिर्च के कुछ दानों को मुंह में रख कर चबाएं. ज्यादा तीखा लगने पर आप पानी भी पी सकते हैं. काली मिर्च के सेवन के कुछ देर बाद ही आपको हिचकी आनी बंद हो जाएगी. आप चाहें तो एक चम्मच नींबू के रस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. इससे भी हिचकी कुछ ही देर में ठीक हो जाती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं