विज्ञापन

गर्मी में पानी पीकर भी नहीं बुझती प्यास? ये Hidden Reason कर रहा है आपकी Body को कंफ्यूज

Electrolyte Imbalance: गर्मियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पानी पीकर भी प्यास नहीं बुझती. आखिर ऐसा क्यों होता है इस आर्टिकल में जानें.

गर्मी में पानी पीकर भी नहीं बुझती प्यास? ये Hidden Reason कर रहा है आपकी Body को कंफ्यूज
Dehydration Symptoms: पानी पीकर प्यास क्यों नहीं बुझती. (AI Generated Image)

Water vs Electrolytes: गर्मी हो सर्दी पानी का सेवन शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन गर्मियों के मौसम में खासकर पानी और लिक्विड चीजें ज्यादा लेने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पानी की कमी से शरीर को कई तरह की  समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप एक के बाद एक गिलास पानी पिए जा रहे हैं, फिर भी ऐसा लग रहा है कि प्यास बुझ ही नहीं रही? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्मियों में पानी पीने के बाद भी प्यास लगती है. तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आखिर क्यों नहीं बुझती प्यास- (Why is the thirst not quenched)

1. पानी पीना काफी नहीं- 

गर्मियों में बार-बार पसीना आता है, जिसके चलते शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं बाहर निकलता, बल्कि उसके साथ जरूरी मिनरल्स जैसे सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी निकल जाते हैं. इन्हें 'इलेक्ट्रोलाइट्स' कहते हैं. अगर आप सिर्फ सादा पानी पिए जा रहे हैं, तो वो शरीर में रुकने के बजाय सीधे फिल्टर होकर बाहर निकल जाता है. शरीर को लगता है कि उसे जरूरी मिनरल्स नहीं मिले, इसलिए वो फिर से प्यास का सिग्नल भेज देता है.

क्या करें- पानी में थोड़ा सा काला नमक, नींबू या ओआरएस (ORS) मिलाकर पिएं. नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं. 

2. ज्यादा ठंडा पानी- 

बहुत से लोगों को गर्मी के मौसम में एकदम चिल्ड ठंडा पानी पीने की आदत होती है. लेकिन ये प्यास बुझाने के मामले में आपको धोखा दे सकता है. बहुत ठंडा पानी पीने से हमारी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर पानी को सही से सोख नहीं पाता. साथ ही, ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक गिरता है और बॉडी उसे बैलेंस करने के चक्कर में ज्यादा एनर्जी खर्च करती है, जिससे आप फिर से थका हुआ और प्यासा महसूस करते हैं.

3. डाइट- 

कई बार हम गर्मियों में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खा लेते हैं. नमक और मसालों को पचाने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत होती है. एक ये वजह भी प्यास लगने की हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

4. मुंह सूखना- 

गर्मी के मौसम में कई लोगों से आपने सुना होगा कि उनका मुंह सूख रहा है. कभी-कभी समस्या प्यास की नहीं बल्कि 'ड्राई माउथ' की होती है. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट या स्मोकिंग की वजह से लार (Saliva) कम बनने लगती है. हमें लगता है कि हमें प्यास लगी है, जबकि असल में सिर्फ हमारा मुंह सूखा होता है.

ये भी पढ़ें- आंवला से लेकर पपीता तक, लिवर के लिए सुरक्षा कवच से कम नहीं हैं ये 7 चीजें, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electrolyte Imbalance, Why Am I Always Thirsty, Extreme Thirst In Summer, Pani Peekar Bhi Pyaas Kyu Nhi Bujhti, Water Vs Electrolytes, Benefits Of Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com