विज्ञापन

30 दिन रोज नींबू पानी पिया, 53 साल के अनिल ने बताए शरीर में महसूस हुए बदलाव

गर्मी के समय में भी स्किन रूखी रहती और बहुत जल्दी थक जाता. मेरे एक कुलीग ने मुझे रोज नींबू पानी पीने की सलाह दी. मैंने उसके कहने पर ऐसा करना शुरू किया और जो बदलाव आए वो हैरान करने वाले हैं.

30 दिन रोज नींबू पानी पिया, 53 साल के अनिल ने बताए शरीर में महसूस हुए बदलाव

हाल ही में मेरी मुलाकात हुई अनिल जी से. वे एक सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी उम्र 53 साल है. वे अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान रहते थे. उम्र बढ़ने के साथ उनका पाचन जैसे कमजोर हो रहा था. गैस और एसिडिटी की समस्या बनी रहती थी. अन‍िल ने इसके लिए इलाज भी करवाए लेकिन असर सिर्फ दवा खाने के दौरान तक ही रहता, दवा छोड़ने के बाद स्थिति पहले वाली ही हो जाती. इसके अलावा उनका वजन भी बढ़ता चला जा रहा था. गर्मी के समय में भी स्किन रूखी रहती और बहुत जल्दी थक जाता. अनि‍ल कहते हैं - 

मेरे एक कुलीग ने मुझे रोज नींबू पानी पीने की सलाह दी. मैंने उसके कहने पर ऐसा करना शुरू किया और जो बदलाव आए वो हैरान करने वाले हैं.

क्या रोज नींबू पानी पीना फायदेमंद है?

रोज नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने में मदद मिल सकती है और पाचन बेहतर महसूस हो सकता है. हालांकि इसका असर व्यक्ति की लाइफस्टाइल और डाइट पर निर्भर करता है, इसलिए इसे किसी इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

Also Read:गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पेट के इंफेक्शन? असली वजह जान हो जाएंगे हैरान

30 दिन रोज नींबू पानी पीने से आए ये बदलाव, अन‍िल ने साझा किया अनुभव

एनर्जी में क्या बदलाव महसूस हुआ

नींबू पानी पीने से सबसे पहला बदलाव जो मुझे दिखा वो ये कि मैं पहले से अधिक एनर्जेटिक रहने लगा. बॉडी हाईड्रेटेड रहने लगी. बार-बार मुंह नहीं सूखता. नींबू पानी पीकर घर से निकलने पर थकान भी कम महसूस होने लगी. तीसरे हफ्ते के बाद से ही मुझे वजन में भी अंतर समझ आने लगा.

वजन में हल्का बदलाव महसूस हुआ

दरअसल, बढ़ती उम्र में पेट में एसिड का स्तर अक्सर कम होता जाता है, ऐसे में नींबू पानी में मौजूद एसिड खाने को तोड़ने में मदद करता है और न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण बेहतर हो पाता है. मैंने पेट में बनने वाले गैस में भी फर्क पाया, क्योंकि नींबू पानी से खाना बेहतर पचने लगा.

स्किन की ड्राईनेस में कमी महसूस हुई

30 दिन तक रोज नींबू पानी पीने से मैंने पाया कि मेरी स्किन की ड्राईनेस कम होने लगी. मेरी हथेलियों का ऊपरी हिस्सा काफी ड्राई हो जाता था, उसमें भी असर दिखा. इसके अलावा उम्र बढ़ने से स्किन पर दिखने वाले असर जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियां उसमें भी सुधार हुआ.

दरअसल, नींबू में मौजूद विटामिन C कोलेजन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है, जो फाइन लाइन्स झुर्रियों और स्किन के रूखेपन को कम करता है.

Also Read: सफर में खीरा खाने वाले हो जाएं अलर्ट! कलर वाला खीरा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत

मुझे लगा कि BP पहले से ज्यादा संतुलित रहने लगा

एक चौंकाने वाला असर जो मुझे दिखा वो ये कि नींबू पानी पीने से मेरा बीपी भी स्थिर रहने लगा. मेरे ब्लड प्रेशर पहले हाई रहता था, लेकिन जब से मैं नींबू पानी पीने लगा बीपी में सुधार हुआ और ये अधिक स्थिर रहने लगा.

क्या रोज नींबू पानी पीना फायदेमंद है?

रोज नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने में मदद मिल सकती है और पाचन बेहतर महसूस हो सकता है. हालांकि इसका असर व्यक्ति की डाइट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है, इसलिए इसे किसी इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

30 दिन तक नींबू पानी पीने से क्या बदलाव महसूस हो सकते हैं?

कुछ लोगों को 30 दिन तक नियमित नींबू पानी पीने से एनर्जी बेहतर महसूस हो सकती है, पाचन में सुधार का अनुभव हो सकता है और शरीर हाइड्रेट रहने लगता है. हालांकि हर व्यक्ति में असर अलग-अलग हो सकता है.

नींबू पानी कम कैलोरी वाला ड्रिंक है और हाइड्रेशन में मदद करता है, जिससे वजन प्रबंधन में सहायता मिल सकती है. लेकिन सिर्फ नींबू पानी से वजन घटाना संभव नहीं है, इसके लिए संतुलित डाइट और एक्सरसाइज जरूरी है.

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही है या नहीं?

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और कई लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. हालांकि जिन लोगों को एसिडिटी या संवेदनशील पेट की समस्या होती है, उन्हें सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता है.

क्या नींबू पानी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है?

नींबू में विटामिन C होता है, जो स्किन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है. नियमित और संतुलित सेवन से त्वचा बेहतर महसूस हो सकती है, हालांकि इसका असर व्यक्ति की डाइट और स्किन केयर रूटीन पर निर्भर करता है.

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nimbo Pani Ke Fayde, Benefits Of Lemon Water, Nimbu Pani Ke Fayde, Lemon Water Benefits In Summer, Digestion Improve Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com