विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

डायबिटीज के मरीज रोज खाएं ये सफेद चीज, शुगर लेवल भी होगा कंट्रोल

Makhana For Diabetes: डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर के लेवस को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.

डायबिटीज के मरीज रोज खाएं ये सफेद चीज, शुगर लेवल भी होगा कंट्रोल
Makhana For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए मखाने का सेवन फायदेमंद माना जाता है.

Makhana For Diabetes: डायबिटीज जिसे मधुमेह (Diabetes) के नाम से भी जाना जाता है. ये एक अस्थायी रूप से उच्च ब्लड शुगर की स्थिति है जो शरीर के इंसुलिन नामक हार्मोन की कमी या शरीर के इंसुलिन के सही उपयोग की असमर्थता से होती है. आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या में से एक हो गई है. इसमें कई चीजें खाने की मनाही होती है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके सेवन से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. जी हां हम बात कर रहे हैं मखाने की. मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है. इसके सेवन से न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है मखाना खाने के फायदे.

क्या डायबिटीज में फायदेमंद है मखाने का सेवन- Is Makhana Good For Diabetes:

मखाना एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाता है. इसके अलावा, मखाने में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है. इसे आप रोस्ट करके खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- समुद्री खाने से फैल रहा है जरूरी एंटीबायोटिक कोलिस्टिन के प्रति प्रतिरोध- अध्ययन

Latest and Breaking News on NDTV

मखाना खाने के फायदे- (Makhana Khane Ke Fayde)

1. हड्डियों-

मखाना कैल्शियम का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार है. 

2. स्ट्रेस-

मखाने में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने और बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं.

3. ब्लड प्रेशर-

मखाने में मैग्नीशियम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

4. स्किन-

मखाने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और झुर्रियों को कम कर सकते हैं. 

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi | Brain Tumor Ke Lakshan, Karan aur Ilaj

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Makhana In Diabetes, Daibetes Mein Makhana Khane Ke Fayde, Diabetes Diet, Healthy Snacks, Snacks For Diabetes, Makhana Ke Fayde, Foxnut For Diabetes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com