गांव की रसोई में बनने वाले कुछ पकवान ऐसे होते हैं जिनका स्वाद बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के खाने में भी नहीं मिलता है. कांजी वड़ा भी ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है. कभी गांवों में मिट्टी के मटके या कांच के बड़े बर्तनों में सरसों और मसालों से कांजी तैयार की जाती थी. धूप में रखकर इसे खट्टा होने दिया जाता था और फिर इसमें मूंग दाल के वड़े डालकर परोसे जाते थे. राजस्थान की यह मशहूर डिश अब देश के दूसरे हिस्सों में भी पसंद की जाती है. इसका खट्टा, तीखा और चटपटा स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है. अगर आप भी घर पर पुराने देसी अंदाज में कांजी वड़ा बनाना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी जान लीजिए.
कांजी वड़ा खाने का क्या है खास?
फुड एक्सपर्ट ने बताया कि कांजी को पारंपरिक तौर पर फर्मेंट करके तैयार किया जाता है. फर्मेंटेशन की वजह से इसमें कुछ लाभकारी बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं. ये आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि, इसके फायदे बनाने के तरीके और फर्मेंटेशन पर निर्भर करते हैं. सरसों और दूूसरे मसालों का स्वाद इसे खास बनाता है.
कांजी बनाने के लिए सामग्री
कांजी बनाने के लिए सबसे करीब 2 लीटर पानी, 4 बड़े चम्मच पिसी हुई सरसों, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लााल मिर्च पाउडर, आधा चुटकी हींग, 2 चम्मच सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक से आप कांजी तैयार कर सकते हैं.
मूंग दाल के वड़े बनाने के लिए सामग्री
मूंग दाल के वड़े बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मूंग दाल, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग और तलने के लिए तेल आदि साामान की जरूरत होगी.
ऐसे तैयार करें गांव के अंदाज वाली कांजी
बता दें कि सबसे पहले कांच के बड़े बर्तन को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसमें पिसी सरसों, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक और सरसों का तेेल डालें. थोड़ा पानी डालकर सभी मसालों को मिलाएं. अब बचा हुआ पानी डालकर बर्तन को ढक दें. इसे 3 से 4 दिन तक गर्म जगह पर फर्मेंट होने के लिए रखें. साफ-सफााई का ध्यान रखें और खराब गंध या फफूंदी दिखने पर इसका इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें- बिना टूटे एक ही बार में बन जाएगी मक्के की रोटी, मास्टरशेफ ने बताया मक्के की रोटी बनाने का सबसे आसान तरीका
मूंग दाल के वड़े बनाने का तरीका
सबसे पहलेमूंग दाल को धोकर 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.अब दाल का पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें. इसमेें नमक और हींग डालकर अच्छी तरह फेंटें. बैैटर हल्का और फूला हुआ होना चाहिए. कड़ाही में तेल गर्म करके छोटे-छोटे वड़े सुनहरे होने तक तल लें. अब वड़ों को कांजी में डाालकर कम से कम 30 मिनट तक भिगोने दें.
तैयार है खट्टा-चटपटा देसी कांजी वड़ा
लीजिए तैयार है गांव के पुराने स्वाद वाला कांजी वड़ा. इसे ठंडा करके सर्व करें. सरसों की तीखापन, कांजी का खट्टापन और मूंग दााल के नरम वड़े मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि खाने वाले बार-बार मांगेंगे. बस ध्यान रखें कि फर्मेंटेशन के लिए साफ बर्तन और सुुरक्षित पानी का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में किस आटे की रोटी खानी चाहिए? जानिए बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी में क्या है हेल्दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं