विज्ञापन

क्या आप भी टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद नहीं धोते हाथ? डॉक्टर ने बताया...

Toilet Germs And Bacteria: अक्सर कई लोग टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ नहीं धोते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी ये आदत आपके लिए कितनी खतरनाक हो सकती है.

क्या आप भी टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद नहीं धोते हाथ? डॉक्टर ने बताया...
Toilet Germs And Bacteria: टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ क्यों धोना चाहिए.

Toilet Germs And Bacteria: शरीर को सेहतमंद रखने में हमारी अच्छी आदतें भी बहुत मायने रखती हैं. अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वो टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं और हाथ को नहीं धोते, कुछ लोग पानी से धो लेते हैं लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि आपकी ये आदत कितनी खतरनाक हो सकती है. हाल ही में डॉ. आमिर खान  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि, जो लोग ऐसा नहीं करते, वे अनजाने में एक बहुत बड़े खतरे को बुलावा दे रहे हैं. सच्चाई यह है कि फ्लश के हैंडल, टॉयलेट सीट और दरवाजे के लॉक बीमारियों का घर होते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसा न करने से क्या होता है. 

टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ न धोने के नुकसान- (Disadvantages of Avoiding hand wash after using toilet)

1. वायरस-

डॉक्टर की मानें, तो खतरा सिर्फ ई. कोलाई तक ही सीमित नहीं है. टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद साल्मोनेला और नोरोवायरस जैसे खतरनाक वायरस भी हमारे हाथों में आ सकते हैं.

2. डायरिया-

टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ न धोने से खतरनाक कीटाणु (जैसे, साल्मोनेला) हाथों के जरिए भोजन और सतहों पर फैलते हैं, जिससे डायरिया होने का खतरा बढ़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. उल्टियां-

डॉक्टर ने बताया कि हाथों पर मौजूद नोरोवायरस या साल्मोनेला बैक्टीरिया जब पेट में जाते हैं, तो वे दस्त और उल्टियों का कारण बनते हैं. इसलिए टॉयलेट इस्तेमाल के बाद हाथ धोना जरूरी है.

4. इंफेक्शन-

टॉयलेट इस्तेमाल के बाद हाथ न धोने से कई बार जो संक्रमण होते हैं वो हाथों के जरिए मुंह या शरीर में जाकर गंभीर पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं, कई बार संक्रमण इतना बढ़ जाता है कि खून के दस्त भी हो सकते हैं. 

5. हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम-

कई बार संक्रमण इतना बढ़ जाता है कि हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम तक हो सकता है. हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम जिसे एचयूएस भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो छोटी रक्त वाहिकाओं के क्षतिग्रस्त और सूजन होने पर उत्पन्न होती है.  

6. रेस्पिरेटरी वायरल इन्फेक्शन-

टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हाथ न धोने से इससे पहले जिसने इस्तेमाल किया है, उसकी वजह से भी संक्रमण फैल सकता है. रेस्पिरेटरी वायरल इन्फेक्शन हो सकता है. ये श्वसन वायरल संक्रमण वायरस के कारण नाक, गले, वायुमार्ग या फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो खांसने-छींकने या संक्रमित सतहों को छूने से फैलता है.

ये भी पढ़ें-  सावधान! क्या आप भी AI को बता रहे हैं अपनी बीमारियां? भारी पड़ सकती है आपकी ये छोटी सी गलती

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com