विज्ञापन

PM किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, असम दौरे पर पीएम मोदी देंगे 47 हजार करोड़ की सौगात

PM मोदी दो दिन के दौरे पर असम जा रहे हैं. इस दौरान वो 48,000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी होगी.

PM किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, असम दौरे पर पीएम मोदी देंगे 47 हजार करोड़ की सौगात
  • PM मोदी दो दिन के दौरे पर असम जाएंगे और 47,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे
  • पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त 93 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में जारी करेंगे
  • 13 मार्च को कोकराझार और गुवाहाटी में भूमि पूजन, आधारशिला और परियोजनाओं का उद्घाटन होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन के दौरे पर असम जा रहे हैं. इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, आधारशिला रखेंगे, भूमि पूजन करेंगे और उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त भी देश भर के 93 करोड़ से अधिक किसानों को जारी करेंगे.

PM किसान योजना की 22वीं किस्त करेंगे जारी

प्रधानमंत्री पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त भी देश भर के 93 करोड़ से अधिक किसानों को जारी करेंगे, जिसके तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये प्राप्त होते हैं.

क्या है पीएम के कार्यक्रम का शेड्यूल?

13 मार्च को दोपहर लगभग 1:30 बजे, प्रधानमंत्री कोकराझार में भूमि पूजन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. वहीं शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में पीएम भूमि पूजन करेंगे और लगभग 19,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

14 मार्च को सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और लगभग 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम 3200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक रोड प्रोजेक्ट असम माला 3.0 का भूमि पूजन करेंगे. इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों तथा ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा. प्रधानमंत्री बीटीसी क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित छह रोड प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं. वह कोकराझार जिले के बाशबारी में पीओएच कार्यशाला की आधारशिला रखेंगे. 

तीन रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

इसके अलावा प्रधानमंत्री असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस, जो असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी.

यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा ने चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए उग्रवादियों से संपर्क करने की कोशिश की : हिमंत विश्व शर्मा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Assam Assembly Election, PM Modi Assam Visit, Himant Biswa Sarma, Pm Kisaan Samman Nidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com