क्या आपको भी घी पसंद है, तो आप अकेले नहीं हैं आपकी और हमारी तरह एक्ट्रेस करीना कपूर भी हैं जिन्हें घी काफी पसंद है. हाल ही में एक शो के दौरान सैफ अली खान ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि करीना कपूर खान रात में अपने पैरों के तलवों पर घी लगाती हैं. इस पर करीना ने बताया कि ऐसा करने से उन्हें अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिलती है. दरअसल, आयुर्वेद में पैरों के तलवों पर तेल या घी से मालिश करने की परंपरा को पादाभ्यंग (Padabhyanga) कहा जाता है. माना जाता है कि तलवों में शरीर के कई महत्वपूर्ण तंत्रिका बिंदु होते हैं, इसलिए यहां घी की मालिश करना शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं पैरों में घी लगाने से क्या होता है.
रात में तलवों पर घी लगाने के फायदे-
1. अच्छी नींद-
रात को सोने से तलवों पर घी लगाने और हल्की मालिश करने से शरीर को आराम महसूस हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार यह तंत्रिका तंत्र को शांत करने में सहायक माना जाता है, जिससे अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है.
2. पैरों की ड्राई स्किन-
अगर एड़ियां फटती हैं या तलवों की स्किन ड्राई रहती है, तो घी प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है. नियमित उपयोग से स्किन मुलायम और स्मूद बनी रह सकती है.
3.तनाव कम करने-
तलवों में मौजूद तंत्रिका बिंदुओं पर मालिश करने से मन को शांति मिल सकती है. यही वजह है कि कई लोग सोने से पहले इसे अपनाते हैं.
5. पैरों में जलन-
आयुर्वेद में घी को शीतल गुणों वाला माना गया है. ऐसे में तलवों में जलन महसूस होने पर घी लगाने से आराम मिल सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
सोने से पहले एक चम्मच देसी घी को हल्का गुनगुना कर लें. इसे दोनों पैरों के तलवों पर लगाकर 3-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद मोजे पहन सकते हैं ताकि घी अच्छी तरह स्किन में समा जाए.
नोट- यदि आपको किसी तरह की स्किन संबंधी समस्या या एलर्जी है, तो इस उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें- नीबू-अदरक का पानी पीने से खुल जाती हैं दिल की नसें? डॉक्टर से समझें बिना सर्जरी कैसे ठीक होता है ब्लॉकेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं