विज्ञापन

27 साल पुराना गाना, सैफ ने किया था करिश्मा कपूर के साथ रोमांस, करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, कहा- कौन जानता था

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर का 27 साल पुराना गाना अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कहा-  कौन जानता था कि सैफू अपनी होने वाली सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा. 

27 साल पुराना गाना, सैफ ने किया था करिश्मा कपूर के साथ रोमांस, करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, कहा- कौन जानता था
करीना कपूर ने सैफ अली खान और उनकी साली करिश्मा कपूर का वीडियो शेयर किया
Instagram

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पति व अभिनेता सैफ अली खान की 27 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म 'हम साथ साथ हैं' से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं. बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सैफ अली खान और बहन करिश्मा के डांस सीक्वेंस पर मजेदार रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सैफ अली खान और अपनी बहन करिश्मा कपूर का एक पुराना डांस क्लिप शेयर किया, जिसमें सैफ (विनोद) और करिश्मा (सपना) परिवार के सदस्यों की नकल उतारते हुए मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं. 

करीना कपूर ने लिखी ये बात

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो के साथ लिखा, "आज सुबह उठते ही यह वीडियो देखा. कौन जानता था कि सैफू अपनी होने वाली सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा." इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए सूरज बड़जात्या की फिल्मों के प्रति अपना प्यार जताया और उनकी आने वाली फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर भी अपनी उत्सुकता शेयर करते हुए लिखा, "मुझे ये फिल्म बहुत पसंद है और मुझे सूरज जी की फिल्में बहुत पसंद हैं. 'ये प्रेम मोल लिया' का इंतजार है, जिसके लिए मैं सिनेमा जाऊंगी."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 48 साल पुराना गाना नेटफ्लिक्स की सीरीज के ट्रेलर में गूंजा, शादी और अफेयर में उलझे पति-पत्नी की है कहानी

करिश्मा कपूर और सैफ अली खान के गाने के बारे में 

करीना कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो 'हम साथ साथ हैं' के संगीत सेरेमनी सीक्वेंस का है, जहां सैफ अली खान और करिश्मा कपूर सेलिब्रेशन के दौरान एक साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. इस सीक्वेंस में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है, जिनमें नीलम कोठारी और महेश ठाकुर भी शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म में शादीशुदा कपल का रोल निभाया था. जब 'हम साथ साथ हैं' रिलीज हुई थी, तब सैफ और करिश्मा को-स्टार थे और एक-दूसरे के साथ रोमांटिक जोड़ी में नजर आए थे. करीब एक दशक बाद सैफ ने करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर से शादी कर ली थी. 

हम साथ साथ हैं के बारे में 

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' 5 नवंबर 1999 को रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी. फिल्म में सैफ अली खान ने विनोद और करिश्मा कपूर ने सपना का किरदार निभाया था. इनके साथ सलमान खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल और आलोक नाथ समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.  

ये भी पढ़ें- स्निग्धा सरकार का भोजपुरी गाना, गरीब निरहुआ से आम्रपाली दुबे का एकतरफा प्यार,  2024 में हुआ था पॉपुलर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Karisma Kapoor, Hum Saath Saath Hain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com