शाहरुख खान और करीना कपूर इस समय अपकमिंग फिल्म किंग के नए गाने डैडी कूल (King Song Daddy Cool) को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में रिलीज किया गया है. इस गाने के साथ किंग खान और बेबो की जोड़ी 15 साल बाद पर्दे पर लौटी है. लेकिन हम आपको इस गाने के बारे में नहीं SRK की उस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करीना कपूर के लिए करण जौहर ने लिखा था. लेकिन बेबो ने इस फिल्म के लिए इतनी ज्यादा फीस मांगी की डायरेक्टर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया. आज उसी फिल्म के 5 गाने मशहूर हैं. वहीं 28 नवंबर को इस फिल्म को 23 साल पूरे हो गए हैं.
शाहरुख-करीना की बनने वाली थी जोड़ी
हम जिस फिल्म बात कर रहे हैं वह 28 नवंबर 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो है, जिसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी, दोस्ती, प्यार और जिंदगी का संदेश देती है, जिसके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. लेकिन कम लोग जानते हैं कि कल हो ना हो में नैना का किरदार, जो प्रीति जिंटा ने निभाया वह करीना कपूर के लिए लिखा गया था.
IMDb के अनुसार, करण जौहर ने स्क्रिप्ट अपनी दोस्त करीना कपूर को लीड एक्ट्रेस को ध्यान में रखकर लिखी थी. लेकिन बेबो ने बहुत ज्यादा फीस मांगी, इसलिए उनकी जगह प्रीति जिंटा को ले लिया गया.
शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे फिल्म
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा लिखी गई फिल्म कल हो ना हो कि यह भी खास बात थी कि किंग खान इस फिल्म को छोड़ना चाहते थे. दरअसल, IMDb के अनुसार, शूटिंग शुरू होने के चार दिन बाद शाहरुख बीमार पड़ गए और लगभग फिल्म छोड़ने ही वाले थे. लेकिन निखिल आडवाणी ने करण को मनाया और शाहरुख के ठीक होने का इंतजार करने को कहा. 6 महीने बाद जब किंग खान ठीक हुए तब फिल्म को शूट किया गया.
कल हो ना हो के गाने हैं पॉपुलर
कल हो ना हो की कहानी जितनी पॉपुलर हुई, उसका संगीत भी उतना ही बड़ा हिट साबित हुआ. शंकर-एहसान-लॉय के संगीत से सजी इस फिल्म के कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. इसमें 'कल हो ना हो' टाइटल ट्रैक, 'प्रिटी वुमन', 'इट्स द टाइम टू डिस्को', 'कुछ तो हुआ है' और 'माही वे' शामिल है.
ये भी पढ़ें- रूसी फैमिली ने मिथुन चक्रवर्ती के जिमी जिमी गाने पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- दिल खुश कर दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं