विज्ञापन

ब्रह्मांड का सबसे पुराना राज? मंगल की चट्टानों में छिपी है इंसानों के वजूद की कहानी, देखें NASA का वीडियो

क्या लाल ग्रह पर मगरमच्छ रहते हैं? चौंकिए मत, नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल की सतह पर कुछ ऐसा देखा है जिसे दुनिया 'क्रोकोडाइल ब्रिज' कह रही है. यह कोई मामूली पत्थर नहीं, बल्कि अरबों साल पुराना राज है जो अब जाकर इंसानों के सामने आया है.

ब्रह्मांड का सबसे पुराना राज? मंगल की चट्टानों में छिपी है इंसानों के वजूद की कहानी, देखें NASA का वीडियो
लाल ग्रह की अनोखी पहेली: क्या है 'Crocodile Bridge', जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हो रहे हैं हैरान?

What is Crocodile Bridge on Mars: नासा के जांबाज रोवर 'पर्सिवरेंस' ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) पर एक ऐसी तस्वीर खींची है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. जेजेरो क्रेटर के किनारे मिली यह अतरंगी आकृति क्या वाकई में कोई पुल है या कुदरत का कोई पुराना करिश्मा? आइए...इस रहस्यमयी खोज की तह तक चलते हैं. इसे 'क्रोकोडाइल ब्रिज' (Crocodile Bridge) नाम दिया गया है, क्योंकि यह देखने में बिल्कुल किसी मगरमच्छ की उबड़ खाबड़ पीठ जैसा नजर आता है. असल में यह 980 तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया एक शानदार पैनोरमा व्यू है, जिसे रोवर के मस्तकैम-जेड (Mastcam-Z) कैमरे ने कैद किया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जगह सौर मंडल के सबसे पुराने इलाकों में से एक है.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा 'टा-टा बाय-बाय', 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

मंगल का 'मगरमच्छ' और अरबों साल पुराना सच (The 'Crocodile' on Mars and a 3.7 billion-year-old secret)

यह पत्थरनुमा पुल करीब 3.7 अरब साल पुराना बताया जा रहा है. मजे की बात ये है कि जिस वक्त धरती पर जीवन की शुरुआत भी नहीं हुई थी, उस दौर की यादें मंगल ने इन चट्टानों में समेट रखी हैं, चूंकि मंगल पर पृथ्वी की तरह टेक्टोनिक प्लेटें नहीं हिलतीं, इसलिए यहां का प्राचीन इतिहास आज भी ज्यों का त्यों महफूज है. यह इलाका एक तरह का 'टाइम कैप्सूल' है, जो हमें बताएगा कि जब ब्रह्मांड बन रहा था, तब मंगल की आब-ओ-हवा कैसी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-पैकेज की माया! 62 लाख की सैलरी वाला दोस्त क्यों मांग रहा उधार? 36 लाख वाले की खुली किस्मत

सौर मंडल का सबसे पुराना ठिकाना (Oldest terrain in the solar system found on Mars)

अब पर्सिवरेंस रोवर यहां से 'लैक डी चार्म्स' (Lac de Charmes) नाम के एक नए इलाके की ओर कूच करेगा. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस क्रोकोडाइल ब्रिज के आसपास की मिट्टी और पत्थरों में कभी पानी होने के सबूत मिल सकते हैं. यह खोज इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह हमें उस सवाल के करीब ले जाती है, जिसे हम सदियों से पूछ रहे हैं, 'क्या हम इस कायनात में अकेले हैं? खैर...मंगल की इन खामोश चट्टानों में छिपे राज धीरे धीरे ही सही, मगर अब बाहर आने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:-मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

नासा की यह नई खोज महज एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस अनसुलझी पहेली का हिस्सा है जिसे हम 'एलियंस' या 'प्राचीन जीवन' कहते हैं. मंगल का यह 'मगरमच्छ पुल' आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे कर सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com