विज्ञापन

शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मेथी के दानें काफी हद तक फायदेमंद हो सकते हैं. यहां जानेंगे शुगर मरीज मेथी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें?
Methi for Blood Sugar Control : शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी कैसे खाएं?

डायबिटीज आज लाखों लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. ऐसे में लोग दवाओं के साथ-साथ कुछ नैचुरल उपाय भी अपनाना चाहते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकें. मेथी ऐसा ही एक मसाला है, जो लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है. ये सालों से आयुर्वेद में इस्तेमाल की जा रही हैं. वहीं, आधुनिक रिसर्च में भी बताया गया है कि मेथी ब्लड शुगर को मैनेज करने में मददगार साबित हो सकता है. 

मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर आपके पाचन को थोड़ा धीमा करता है, जिससे शुगर स्पाइक अचानक से नहीं होता है. साथ ही मेथी शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है. यहां हम जानेंगे शुगर में मेथी का सेवन कैसे-कैसे कर सकते हैं?

मेथी का पाउडर के रूप में करें सेवन

अगर आप शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मेथी का पाउडर काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए मेथी के दानों को हल्का भूनकर पीस लें और रोजाना आधा से 1 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी में मिक्स कर लें. इसके अलावा आप इसे छाछ, दही या आटे में मिक्स करके भी खा सकते हैं. 

शुगर रोगियों के लिए मेथी की पत्तियां भी हैं फायदेमंद

अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो मेथी की पत्तियां भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. इनकी कोमल पत्तियों को आप सीधेतौर पर खा सकते हैं. इसके अलावा मेथी की सब्जी, मेथी के पत्तों के पराठे, थेपला या दाल में मिक्स करके भी खाया जा सकता है. यह आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है. वहीं, इससे काफी हद तक शुगर कंट्रोल में रहता है.

पिएं मेथी का पानी

डायबिटीज रोगी शुगर कंट्रोल करने के लिए मेथी का पानी पी सकते हैं. इसके लिए मेथी के 1 से 2 चम्मच दानों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें. फिर सुबह इसे छानकर पिएं. आप चाहें, तो मेथी के दानों को चबाकर भी खा सकते हैं. इससे आपका शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है. साथ ही पाचन से जुड़ी दिक्कतों को भी कंट्रोल किया दा सकता है.

ये भी पढ़ें - क्या डायबिटीज में दूध पी सकते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Sugar, Blood Sugar After Meals, Blood Sugar And Acne, Blood Sugar And Cravings, Blood Sugar And Diabeteas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com