6 Green Teas For Weight loss: वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर जिम तक कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन एक आसान और असरदार उपाय है ग्रीन टी (Green Tea). यह शरीर के मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को तेज करने में मदद करती है और फैट बर्न (Fat Burn) करने की प्रक्रिया को सपोर्ट करती है. लेकिन अगर आप रोज एक ही तरह की ग्रीन टी पीते हैं, तो यह बोरिंग लगने लगती है. ऐसे में आप ग्रीन टी को अलग-अलग फ्लेवर के साथ ट्राई कर सकते हैं. इससे न सिर्फ स्वाद बदलेगा, बल्कि सेहत को भी ज्यादा फायदे मिलेंगे.
लेमन ग्रीन टी (Lemon Tea)
ग्रीन टी में नींबू मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी (Vitamin C) शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करता है. यह ड्रिंक फैट बर्न करने के साथ शरीर को तरोताजा भी रखती है.

यह भी पढ़े: Eye Care Tips: सिर्फ गाजर नहीं, ये 8 चीजें भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद
शहद वाली ग्रीन टी (Honey Tea)
अगर आपको ग्रीन टी का कड़वा स्वाद पसंद नहीं है, तो इसमें थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है. यह स्वाद को बैलेंस करता है और साथ ही इम्युनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.
पुदीना ग्रीन टी (Mint Green Tea)
गर्मियों में पुदीना ग्रीन टी एक बेहतरीन विकल्प है. यह शरीर को ठंडक देती है और पाचन (Digestion) को बेहतर बनाती है. इसे पीने से दिनभर फ्रेशनेस (Freshness) बनी रहती है.
अदरक ग्रीन टी (Ginger Tea)
अदरक वाली ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में मदद करती है. यह वजन घटाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी (Cold-Cough) से बचाव में भी कारगर है. इसका हल्का तीखा स्वाद इसे और खास बनाता है.
दालचीनी ग्रीन टी (Cinnamon Tea)
दालचीनी का इस्तेमाल ग्रीन टी में करने से यह फैट बर्निंग ड्रिंक बन जाती है. यह ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल करने में भी मदद करती है, जिससे वजन मैनेज (Weigh Management) करना आसान होता है.
तुलसी ग्रीन टी (Tulsi Green Tea)
तुलसी ग्रीन टी शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) शरीर को अंदर से साफ करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं.
कब और कैसे पिएं ग्रीन टी?
ग्रीन टी को सुबह खाली पेट या खाने के बाद पीना फायदेमंद माना जाता है. दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी काफी होती है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ग्रीन टी की इन आसान रेसिपीज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें. नियमित सेवन से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि आप खुद को ज्यादा एक्टिव और हेल्दी भी महसूस करेंगे.
Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं