विज्ञापन

Eye Care Tips: सिर्फ गाजर नहीं, ये 8 चीजें भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद

 8 Things That Improves Eyesight Other Than Carrot: आमतौर पर लोग मानते हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सिर्फ गाजर खाना ही काफी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई और फूड्स भी हैं जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

Eye Care Tips: सिर्फ गाजर नहीं, ये 8 चीजें भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद
 8 Things That Improves Eyesight Other Than Carrot
Unsplash

 8 Things That Improves Eyesight Other Than Carrot: आज के समय में आंखों (Eyes) की देखभाल बेहद जरूरी हो गया है . घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने की आदत ने आंखों पर दबाव बढ़ जाता है. कई लोगों को आंखों में जलन (Jalan), सूखापन (Dryness) और धुंधला (Blurry) दिखने जैसी समस्याएं होने लगी हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि आंखों की रोशनी (Eyesight) के लिए सिर्फ गाजर ही काफी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई और फूड्स भी हैं जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अगर आप अपनी नजर को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट (Diet) में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

गाजर के इलावा ये 8 चीज़ें आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद- (8 Things That Improves Eyesight Other Than Carrot)

शकरकंद- (Sweet Potato)

शकरकंद विटामिन A (Vitamin A) से भरपूर होता है. यह आंखों की रोशनी बनाए रखने और कॉर्निया (Cornea) को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व (Nutrients) आंखों को डैमेज से बचाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

पालक, मेथी और केल जैसी सब्जियों में ल्यूटिन (Lutein) और ज़ीएक्सैंथिन (Zeaxanthin) होते हैं. ये आंखों की रेटिना की सुरक्षा करते हैं और उम्र के साथ नजर कमजोर होने की समस्या को कम कर सकते हैं.

अंडे (Eggs)

अंडों में भी आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ये आंखों की मांसपेशियों (muscles) को मजबूत बनाते हैं और विजन (Vision) को बेहतर बनाए रखते हैं.

जिंक वाले फूड्स (Zinc Foods)

जिंक आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. यह आंखों की कोशिकाओं (Cells) को सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसके लिए आप दाल (Pulses), बीन्स (Beans) और नट्स (Nuts) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

बादाम (Almonds)

बादाम विटामिन E (Vitamin E) का अच्छा स्रोत हैं. यह आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) से होने वाले नुकसान से बचाता है और आंखों को हेल्दी बनाए रखता है.

ओमेगा-3 से भरपूर मछली (Fish)

मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) पाया जाता है, जो आंखों के सूखेपन को कम करता है. यह आंखों को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़े: Walking Tips: रोज 1 किलोमीटर चलने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? एक्सपर्ट से समझें आसान गणित

पपीता (Papaya)

पपीता विटामिन C (Vitamin C) से भरपूर होता है. यह आंखों को मजबूत बनाता है और उम्र के असर को कम करने में मदद करता है.

बीन्स और साबुत अनाज (Beans And Grains)

बीन्स और साबुत अनाज आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व देते हैं. ये ब्लड शुगर (Blood Sugar) को संतुलित रखते हैं और आंखों की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी रोज की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. 

Watch Videos: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com