आजकल सभी अपने वजन (Weight) को नियंत्रित और सही रखने के लिए परेशान रहते हैं. वेट को बढ़ने से रोकने के लिए वॉक, योग, जॉगिंग और जिम तक के चक्कर लगाने वालों कोई कमी नहीं है. हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं हैं जो बगैर एक्सपर्ट की राय जानें ही खुद को ओवरवेट मान लेते हैं. ऐसे में डाइट कंट्रोल के चक्कर में भूखे रह कर कमजोरी के शिकार हो जाते हैं. यह पता होना जरूरी है कि वजन का सही आकलन कैसे किया जाए. वजन लंबाई (Height and Weight) और उम्र के अनुसार होना चाहिए. आइए जानते हैं कितनी लंबाई के मुताबिक कितना वजन (Balance between height and Weight ) सही माना जाता है.
हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन | Weight Chart According to Height for Male and Female
पांच फीट से कम हाइट: जिनकी हाइट चार फीट दस इंच तक होती है उनका वजन 41 किलो से 52 किलोग्राम तक होना चाहिए. इससे ज्यादा वजन है तो इस लंबाई वाले ओवरवेट माने जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांच फीट से पांच फीट दो इंच तक हाइट : जिनकी हाइट पांच फीट है उनका वजन 44 किलोग्राम से लेकर 55.7 किग्रा तक है तो उन्हें ओवरवेट नहीं माना जाएगा. पांच फीट दो इंच हाइट वालों के लिए 49 से 63 किलोग्राम तक का वजन बैलेंस माना जाता है.
रात को बायीं करवट सोने की सलाह क्यों दी जाती है? जानिए ऐसा करना के 5 फायदे
पांच फीट चार इंच से पांच फीट छह इंच तक : पांच फीट चार इंच तक की हाइट वाले लोगों का वजन 49 से 63 किलोग्राम और पांच फीट छह इंच तक की हाइट वालों का वजन 53 से 67 किलोग्राम के बीच होना ठीक माना जाता है.
पांच फीट आठ इंच से पांच फीट दस इंच तक : पांच फीट आठ इंच तक की हाइट वाले लोगों का वजन 56 से 71 किलोग्राम और पांच फीट दस इंच हाइट वालों का वजन 59 से 71 किलोग्राम तक है तो उन्हें ओवरवेट की कैटेगरी में नहीं रखा जाता है.
छह फीट से ज्यादा हाइट : जिन लोगों की लंबाई छह फीट से ज्यादा से ज्यादा होती है उनका नार्मल वजन 63 से 80 किलोग्राम तक होता है.
महामारी के दौरान कोविड-19 से ज्यादा मौतें कैंसर से: डॉक्टर | Oral Cancer: Diagnosis and Treatment
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं