Hot Water Health Benefits In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सबसे जरूरी है पानी का सेवन. हम सभी जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी है लेकिन इसके बाद भी हममें से कई लोग उतनी मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं जितना करना चाहिए. पानी की कमी के चलते शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी (Warm Water Health Benefits) के साथ करें. बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. मगर खाली पेट चाय और काफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप सुबह खाली पेट चाय और कॉफी की जगह गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं. असल में गर्म पानी पीने से बॉडी के खराब टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं गर्म पानी पीने के फायदे.
गुनगुना पानी पीने के फायदे- Health Benefits Of Drinking Hot Water:
1. मोटापा-
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट पिघल कर पसीने के द्वारा बाहर निकल जाता है. खाली पेट सुबह गर्म पानी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बहाने में मदद मिल सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Ginger Juice Benefits: पाचन की समस्या से परेशान हैं तो अदरक के पानी का करें सेवन, इन समस्याओं से भी मिलेगी राहत

2. पेट के लिए-
सुबह खाली पेट रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र तो बेहतर किया जा सकता है. गुनगुने पानी के सेवन से पाचन व पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
3. स्किन-
स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं. रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से मुंहासों की समस्या में भी आराम मिल सकता है.
4. गले की खराश-
गर्म पानी गले की ड्राईनेस को खत्म करने में मदद कर सकता है. सुबह गर्म पानी पीने से गले की खराश को दूर करने में मदद मिल सकती है.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं