Adrak Ras Ke Fayde: अदरक किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अदरक को आमतौर पर हम सभी चाय में फ्लेवर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अदरक का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आप अदरक के रस में पानी मिलाकर पी सकते हैं. इससे पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है. अदरक में जिंजरोल नामक एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक यौगिक होता है जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. आपको बता दें कि अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम जैसे गुण पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं अदरक के जूस से होने वाले फायदे.
अदरक के जूस के फायदे- (Ginger Juice Health Benefits)
1. पाचन-
सुबह के समय खाली पेट अदरक के रस में पानी मिलाकर पीने से पाचन की समस्या से राहत मिल सकती है. ये अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मददगार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- जिम जाए बिना वजन को करना है कम तो इस चीज के जूस का करें सेवन, तेजी से घटने लगेगा मोटापा

Photo Credit: iStock
2. इम्यूनिटी-
शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है. क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी से हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. अदरक में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप अदरक के जूस का सेवन कर सकते हैं.
3. मोटापा-
अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट अदरक के जूस में पानी मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी को बहाने में मदद मिल सकती है.
4. गठिया-
अदरक में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की पुरानी सूजन, दर्द आदि को कम कर सकते हैं. शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आप अदरक के जूस का सेवन कर सकते हैं.
World Cancer Day | Breast Cancer: Symptoms & Signs | स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज, बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं