हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. विटामिन डी भी उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर को हड्डियों के निर्माण और दूसरे कार्यों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह एक आवश्यक विटामिन है जो शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को रेग्युलेट करने में मदद करता है और बॉडी स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है. जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता है, तो इस हेल्थ कंडीशन को विटामिन डी की कमी के रूप में जाना जाता है और इससे हड्डियों और मांसपेशियों में समस्या हो सकती है. विटामिन डी की कमी से निपटने के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड आइटम्स को खाना चाहिए. आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स जो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.
विटामिन डी के वेजिटेरियन फूड आइटम्स
ये भी पढ़ें: खाना खाने के बाद पेट में बनता है एसिड और आती है खट्टी डकार, इन टिप्स को करें फॉलों, तुरंत मिलेगा आराम
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
1. मशरूम
मशरूम उन फूड आइटम्स में से एक है जिनमें नेचुरल रूप में विटामिन डी पाया जाता है. सूरज की किरणों के संपर्क में आने पर मशरूम विटामिन डी का संश्लेषण करते हैं. सूखे मशरूम में किसी भी फूड आइटम की तुलना में ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है.
2. फोर्टिफाइड फूड्स
फोर्टिफाइड फूड आइटम्स में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं. गाय का दूध, दही, टोफू, गर्म और ठंडे सीरियल्स और मार्जरीन कुछ ऐसे फूड आइटम्स हैं जिनमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है.
3. पनीर
पनीर में हर टुकड़े में लगभग 62 आईयू होता है और यह कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत होता है. जबकि रिकोटा चीज़ में सबसे ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है जो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकता है.
4. डेयरी प्रोडक्ट्स
कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत होते हैं. जैसे दूध, दही और पनीर इन पोषक तत्वों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
5. फल
संतरे में किसी भी दूसरे फल की तुलना में ज्यादा मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. जो लोग लैक्टोज इनटॉरलेंट होते हैं वो इस कमी को रोकने के लिए विटामिन डी से भरपूर संतरे और दूसरे फलों का सेवन कर सकते हैं. केले में भी मैग्नीशियम का बड़ा स्रोत हैं, यह पोषक तत्व शरीर में विटामिन डी को सक्रिय करने में मदद करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं