Benefits of Vitamin A: हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. जो हमारे खानपान से मिलते हैं. आजकल हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण इन विटामिन्स की कमी होना आम हो गया है. ऐसे में ये पता होना बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर में विटामिन्स की कमी होने पर क्या होता है. आज हम एक जरूरी विटामिन ए, की बात कर रहे हैं और जानेंगे कि यह विटामिन हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है और इसका लेवल कम होने पर शरीर को क्या नुकसान होते हैं. हमने विटामिन ए से भरपूर फूड्स की लिस्ट भी बनाई है, जिन्हें आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.
शरीर में विटामिन ए क्या करता है? | What Does Vitamin A Do In The Body?
1. आंखों की रोशनी में सुधार
विटामिन ए का सबसे जरूरी काम हमारी आंखों की देखभाल करना है. यह रेटिना में रेटिनल प्रोटीन का निर्माण करने में मदद करता है, जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है. यह खासतौर से रात के समय देखने में मदद करता है. विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है. इसलिए विटामिन A आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इन 8 गलतियों की वजह से कभी कंट्रोल नहीं हो पाता डायबिटीज, लगातार बिगड़ने लगता है ब्लड शुगर लेवल
2. त्वचा की सेहत में सुधार
विटामिन ए त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह सेल्स को रिजनरेट करने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी, चिकनी और बिना दाग-धब्बे की रहती है. यह झुर्रियां और उम्र के निशान कम करने में भी मदद करता है. विटामिन ए के नियमित सेवन से त्वचा की चमक भी बढ़ सकती है.
3. इम्यूनिटी को मजबूत करना
विटामिन ए हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है. यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है. इसके अलावा यह श्वसन तंत्र की रक्षा करता है और शरीर को श्वसन संक्रमण से बचाता है.
4. हड्डियों की सेहत
विटामिन ए हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद करता है. यह हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. इसके अलावा, विटामिन ए हड्डियों के निर्माण में सहायक कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है.
5. प्रजनन स्वास्थ्य
विटामिन ए प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और गर्भधारण की प्रक्रिया में भी सहायक हो सकता है. विटामिन ए के गर्भधारण की संभावना में सुधार हो सकता है.
विटामिन ए के अच्छे स्रोत | Sources of Vitamin A
विटामिन ए को दो रूपों में पाया जाता है: एक्वैटिव विटामिन ए (रेटीनोइड्स) और प्लांट्स से प्राप्त कैरोटीनॉयड्स (जैसे बीटा-कैरोटीन). यहां कुछ फूड्स हैं जिनसे आप विटामिन ए का भरपूर लाभ उठा सकते हैं.
- गाजर: गाजर में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल होता है.
- पालक: पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए के बेहतरीन स्रोत हैं.
- अंडे: अंडे में विटामिन ए के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी होते हैं.
- मछली: खासतौर से ट्राउट और साल्मन जैसी मछलियां विटामिन ए का अच्छा स्रोत होती हैं.
- शकरकंद: शकरकंद में भी बीटा-कैरोटीन की भरमार होती है, जो विटामिन ए लेवल को बढ़ाता है.
- कद्दू: कद्दू में भी विटामिन ए की अच्छी खुराक मिलती है, जो स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद है.
- दूध और पनीर: ये भी विटामिन ए के अच्छे स्रोत हैं और प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत होते हैं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं