Kabj Ka Gharelu Ilaaj: अक्सर हम पेट साफ न होने की समस्या से परेशान हो जाते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और स्ट्रेस वाले रूटीन की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम हो गई हैं. खासतौर पर पेट का साफ न होना एक गंभीर समस्या बन जाता है. कई बार हम दिनभर खूब पानी पीते हैं, लेकिन फिर भी पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता. ऐसे में पेट साफ करने के लिए क्या करें? कब्ज से कैसे छुटकारा पाएं? क्या सुबह फ्रेश होने के उपाय हैं जो नेचुरल तरीके से पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करें? अगर आप भी कब्ज के शिकार हैं और चाहते हैं कि सुबह पेट जल्दी साफ हो, तो हम आपके लिए एक ऐसा कारगर घरेलू लेकर आए हैं, जो आसानी से पेट की सारी गंदगी को साफ करता है. दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर पीने से आपको फायदा हो सकता है.
पेट साफ करने के लिए गुनगुने पानी में क्या मिलाएं? | Pet Saaf Karne Ke Liye Gharelu Upay
1. नींबू और शहद
नींबू और शहद का मिश्रण न केवल पेट साफ करता है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे खाली पेट सुबह-सुबह पिएं. यह न केवल आपके पाचन तंत्र को सुधारता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: लंबे समय से है कब्ज की दिक्कत, रुक-रुककर होता है पेट साफ, तो सोने से पहले करें ये, बाहर निकलने लगेगी पेट की गंदगी
2. त्रिफला चूर्ण
आयुर्वेद में त्रिफला को पेट के लिए अमृत माना गया है. रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें. यह कब्ज को दूर करता है और सुबह पेट को पूरी तरह साफ कर सकता है.
3. जीरा और सौंफ का पानी
जीरा और सौंफ न केवल पेट की समस्याओं को दूर करते हैं बल्कि गैस और सूजन की समस्या से भी राहत दिलाते हैं. एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा और सौंफ डालकर रातभर के लिए भिगो दें. सुबह इसे छानकर गुनगुना कर लें और पी लें.
यह भी पढ़ें: रात को बिस्तर में जान से पहले इस चीज में मिलाकर खा लें काली मिर्च, आप कल्पना नहीं कर सकते फिर जो होगा
4. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. इसे खाने से पहले पिएं। यह पेट की सफाई के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है.
5. मेथी और अजवाइन का पानी
मेथी और अजवाइन पेट की गंदगी को बाहर निकालने में बेहद असरदार होते हैं. एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी दाना और अजवाइन डालें. इसे रातभर भिगोकर सुबह उबाल लें. गुनगुना होने पर इसे छानकर पी लें.
इन बातों का रखें ध्यान:
- सुबह खाली पेट इन उपायों को अपनाने से ज्यादा फायदा होगा.
- फाइबर युक्त आहार का सेवन करें, जैसे फल, सब्जियां और सलाद.
- ज्यादा तले-भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें.
- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, क्योंकि खराब रूटीन का असर भी पेट की सफाई पर पड़ता है.
पेट का साफ होना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. अगर आप खूब पानी पीने के बाद भी पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं