विज्ञापन

तुलसी को चबाकर क्यों नहीं खा सकते? डॉक्टर ने बताया

क्या आप भी तुलसी के पत्ते चबाकर खाते हैं? अगर हां, तो आज से बदल लें अपनी ये आदत। नहीं तो हो सकते हैं बड़े नुकसान.

तुलसी को चबाकर क्यों नहीं खा सकते? डॉक्टर ने बताया
तुलसी का पत्ता चबाना चाहिए या निगलना चाहिए?
NDTV

तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे भारतीय घरों में पूजनीय माना जाता है, लेकिन सिर्फ पूजा ही नहीं, तुलसी को सेहत के लिए भी गुणकारी माना जाता है. फिर चाहे इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो या पेट ठीक रखना हो, तुलसी दवाई का काम करती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इसकी पत्तियों को डायरेक्ट चबा लेते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना ठीक है? चलिए जानते हैं.

क्या तुलसी का पत्ता खा सकते हैं?

कई बार लोग तुलसी के पत्ते चबाकर खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना आपके दांतों को कितना नुकसान पहुंचा सकता है? तुलसी में पारा होता है, जो न सिर्फ दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि उनका रंग भी बदल सकता है और दांतों को घिस भी सकता है. अगर आप अपने दांतों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो तुलसी को चबाकर खाना बंद कर दें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

तुलसी का पत्ता कैसे खाना चाहिए? | Tulsi Ka Patta Khane Ka Sahi Tarika

  1. आप तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर इनका सेवन कर सकते हैं.
  2. तुलसी के पत्तों का पाउडर बनाकर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं.
  3. सुबह खाली पेट 2 से 3 पत्तियां एक गिलास पानी के साथ निगल सकते हैं.
  4. तुलसी को उबालकर पीना बेहतर होता है, क्योंकि कच्ची पत्तियों को बहुत चबाकर खाना दांतों के लिए कभी-कभी हानिकारक हो सकता है.

ज्यादा तुलसी खाने के नुकसान?

  • तुलसी की तासीर गर्म होने के कारण इसका अधिक सेवन करने से पेट में जलन पैदा हो सकती है.
  • तुलसी के पत्तों का अधिक सेवन करने से खून पतला हो सकता है
  • डायबिटीज के मरीजों को तुलसी के पत्ते के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.

लेखक के बारे में : डॉ. राम अवतार दिल्ली सरकार के योग विभाग के सेवानिवृत्त प्रोजेक्ट ऑफिसर हैं. उनके पास योग और ध्यान (Yoga Meditation) के क्षेत्र में 38 से अधिक वर्षों का दीर्घकालिक और व्यावहारिक अनुभव है. वे योग, प्राणायाम, ध्यान, नाड़ी विज्ञान, जड़ी-बूटी/पारंपरिक चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy), रेकी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के माध्यम से कई जटिल एवं असाध्य रोगों का सफल इलाज कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: अब घुंगराले बाल नहीं बनेंगे मुसीब! अपनाएं ये टिप्स, हमेशा दिखेंगे चमचमाते काले और घने बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TULSI, Tulsi Khane Ke Tareeke, How To Consume Tulsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com