विज्ञापन

क्या मनी प्लांट के बगल में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं? ज्योतिषाचार्य से जानिए सही वास्तु नियम

हिंदू धर्म में तुलसी और मनी प्लांट दोनों पौधों को ही बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन क्या इन दोनों पौधों को साथ में रखा जा सकता है? आइए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं वास्तु के नियम-

क्या मनी प्लांट के बगल में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं? ज्योतिषाचार्य से जानिए सही वास्तु नियम
तुलसी के पास मनी प्लांट रख सकते हैं या नहीं?
(Photo Credit: NDTV)

तुलसी और मनी प्लांट दोनों ही पौधों को घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को देवी का स्वरूप माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के बिना कई शुभ काम पूरे नहीं होते हैं. वहीं, मनी प्लांट को भी घर में सुख-समृद्धि और धन से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन आकर्षित होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या तुलसी और मनी प्लांट को एक-दूसरे के पास रखा जा सकता है? आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं इसका जवाब- 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, मनी प्लांट को तुलसी के पौधे के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मनी प्लांट की बेल तेजी से फैलती है. अगर इसे तुलसी के पास रखा जाए तो इसकी बेल तुलसी के पौधे को ढक सकती है. वास्तु की मान्यता के अनुसार इससे तुलसी की ऊर्जा भी प्रभावित हो सकती है. तुलसी को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां साफ-सफाई रहे. इससे अलग इन दोनों पौधों की दिशा भी अलग-अलग होती है.

तुलसी के लिए कौन सी दिशा शुभ है?

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मकता और शुभ ऊर्जा बनी रहने की मान्यता है.

मनी प्लांट किस दिशा में लगाएं?

वहीं, वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट के लिए दक्षिण दिशा को अच्छा माना जाता है. इसे घर में धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि सही दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और धन की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने में मदद मिलती है.

इसलिए तुलसी और मनी प्लांट दोनों को घर में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें एक-दूसरे से अलग जगह और सही दिशा में रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- कामिका एकादशी कब है, 8 या 9 अगस्त? जानिए व्रत की सही तिथि और भगवान विष्णु की पूजा का शुभ समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TULSI, Money Plant, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com