Treatment Of Psoriasis: सोरायसिस (Psoriasis) एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है, लेकिन इन्हें इग्नोर करने से ये समस्या बढ़ जाती है. इस बीमारी में स्किन पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं जो काफी ड्राई और परतदार नजर आते है. कोहनी, घुटने, स्कैल्प और पीठ के निचले हिस्से में ऐसा होता है. इस बीमारी के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है, ऐसे में इसका इलाज किस हद तक संभव है ये जानना जरूरी है. आइए एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ अमित बांगिया (Dr. Amit Bangia) से कि सोरायसिस का क्या इलाज है.
सोरायसिस का इलाज (Treatment Of Psoriasis)
डॉ अमित बांगिया बताते हैं कि सोरायसिस का आज तक सही कारण मालूम नहीं पड़ा. ऐसे में इसे पूरी तरह ठीक करना भी संभव नहीं है यानी इसे पूरी तरह क्योर नहीं किया जा सकता, इसका ट्रीटमेंट किया जा सकता है और इसका ट्रीटमेंट मरीज के सोरायसिस के लेवल, बॉडी और हेल्थ केयर प्रोवाइडर पर डिपेंड करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉ बांगिया का कहना है कि सोरायसिस के लिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से ही संपर्क करें. जनरल प्रैक्टिशनर के पास न जाएं. कई बार ऐसे मरीज को स्टेरॉयड दे दिया जाता है, जो नुकसान पहुंचाता है. स्किन स्पेशलिस्ट ही इस बीमारी का सही इलाज कर सकता है.
सोरायसिस का लोकलाइज इलाज भी होता है, जिसमें कई दवाएं दी जाती हैं. इसके अलावा यूवी बेस्ड ट्रीटमेंट भी है, जिसमें अल्ट्रावायलेट यूवी बी थेरेपी दी जाती है. इमीनो मॉड्यूलेटर्स दी जाती है.
कुछ नई दवाइयां भी आई है, जैसे बायलॉजीक्स. बायलॉजीक्स ने इस बीमारी के इलाज में क्रांति लाई है, जिसमें सोरायसिस पूरी तरह चला जाता है. भले स्थाई तौर पर न जाएं लेकिन जब तक इस दवा को ले रहे हैं, कुछ मामलों में पूरी तरह चला जाता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं