Mental health: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को छोटी-छोटी सी बात पर चिड़चिड़ापन आ जाता है और वह इतना ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं कि अपने आसपास की चीजों को ही नुकसान पहुंचने लगते हैं. ऐसे लोगों को शॉर्ट टेंपर्ड यानी की बहुत जल्दी गुस्सा होने वाला कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शॉर्ट टेंपर्ड (Short tempered) होना आपकी पूरी हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शॉर्ट टेंपर्ड होने से क्या नुकसान हो सकते हैं और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं.
शॉर्ट टेंपर्ड होने के नुकसान (Disadvantages of Being Short tempered)
1. ब्लड प्रेशर को बढ़ाए
अगर आपको छोटी-छोटी सी बात पर गुस्सा आ जाता है और आप शॉर्ट टेंपर्ड है, तो यह आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको बहुत ज्यादा घबराहट होती है और घबराहट होने से आपका ब्लड प्रेशर फ्लकचुएट होने लगता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मेंटल हेल्थ पर प्रभाव डालें
चिड़चिड़ा स्वभाव डिप्रेशन, चिंता और अनिद्रा जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है. इतना ही नहीं शॉर्ट टेंपर्ड होने से बेचैनी और पसीना भी बहुत आता है.
3. सोशल लाइफ प्रभावित करें
एंग्री नेचर वाले व्यक्तियों का सोशल इंटरेक्शन भी कम होता है, क्योंकि जब आप अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं तो आप ज्यादा दोस्त नहीं बना सकते हैं और लोग आपको नजरअंदाज करना भी शुरू कर देते हैं.
गुस्सा कैसे कंट्रोल करें (How to Own Your Short Temper and Stay in Control)
अब बात आती है कि आप अपने गुस्सैल स्वभाव को कैसे कम कर सकते हैं या इससे कैसे बच सकते हैं...
1. जब आपको किसी बात को लेकर गुस्सा आए तो आप उस पर तुरंत रिएक्शन देने से बचें. आप कुछ समय के लिए अकेले या शांत वातावरण में जाएं और इसके बाद आप उस बारे में शांत मन से सोचें.
2. इस बात का पता लगाने की कोशिश करें कि आपको कौन सी चीजें ट्रिगर करती हैं और किन बातों से आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है. ऐसे में इन स्थितियों से बचने के लिए पहले से ही प्लान बनाएं.
3. शॉर्ट टेंपर्ड व्यक्तियों को अपना गुस्सा कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए, इससे आपको मेंटल पीस यानी कि दिमाग की शांति मिलती है और आप छोटी छोटी सी बातों पर गुस्सा नहीं होते हैं.
4. जब भी आपको किसी बात पर गुस्सा आए तो आप सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज करें. जैसे- अगर आपको डांस करना पसंद है तो गुस्सा आने पर आप डांस करें, इससे आपका मूड फ्रेश होता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं