विज्ञापन

मुंबई में गैस संकट! इन फेमस रेस्तरां से दाल मखनी और रवा डोसा जैसे लजीज फूड क्यों गायब?

India Gas Crisis: इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि अगले 72 घंटों के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो मुंबई के 50% तक रेस्तरां बंद हो सकते हैं.

मुंबई में गैस संकट! इन फेमस रेस्तरां से दाल मखनी और रवा डोसा जैसे लजीज फूड क्यों गायब?
गैस संकट की वजह से बंद हो सकते हैं मुंबई के रेस्तरां.
  • ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट में तेल-गैस रिफाइनरी बंद होने से आपूर्ति बाधित हो रही है
  • मुंबई में कमर्शियल गैस की कमी के चलते लगभग बीस प्रतिशत होटल और रेस्तरां अपना संचालन बंद कर चुके हैं
  • इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की चेतावनी है कि 50 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

ईरान-इजरायल जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में टेंशन है. अमेरिका- इजरायल लगातार गैस-तेल रिफाइनरी को निशाना बना रहे हैं. जिसकी वजह से तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है. खराब हालात के बीच कई देशों ने तो रिफइनरी बंद ही कर दी हैं. जब गैस का उत्पादन ही नहीं हो रही तो दूसरे देशों तक पहुंचेगी कैसे. इसका गहरा असर भारत में भी देखा जा रहा है. पहले बेंगलुरु और अब मुंबई में कमर्शियल गैस का संकट देखा जा रहा है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि मुंबई में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है. जब गैस ही नहीं मिलेगी तो होटल-रेस्टरां में खाना बनेगा कैसे? गैस संकट की वजह से कई होटल-रेस्तरां पर फिलहाल बंद होने का संकट मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें- तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा विनाश... जल्द जंग खत्म करने के भरोसे के बाद ट्रंप का नया अल्टीमेटम | LIVE UPDATES

मुंबई में कमर्शियल गैस की भारी कमी

 गैस संकट को लेकर अहार प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मुलाकात करेंगे. ऊर्जा का संकट मुंबई के सामने ये संकट की सालों के बाद खड़ा हुआ है, क्यों कि कमर्शियल सिलेंडर्स की भारी कमी हो गई है. इस वजह से करीब  20% होटल और रेस्तरां को अपना संचालन बंद करना पड़ा है. 

मुंबई में बंद हो सकते हैं 50% रेस्तरां

इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि अगले 72 घंटों के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो शहर के 50% तक रेस्तरां बंद हो सकते हैं. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने से होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है. भारत भी अपनी एलपीजी गैस का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से इंपोर्ट करता है, इसलिए आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. 

खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री से मिलेगा आहार डेलिगेशन

डीलरों का कहना है कि रीफिल के बीच 25 दिन की नई लॉक-इन अवधि के साथ घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति अभी भी जारी है. लेकिन 19 किलो और 47 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति रविवार से करीब पूरी तरह ठप हो गई है. इस संकट को लेकर आहार अध्यक्ष विजय शेट्टी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी संपर्क किया है. इसके अलावा होटल इंडस्ट्री के लिए प्राथमिकता कोटा की मांग को लेकर आज एएचएआर का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मुलाकात करेगा.

इन रेस्तरां के मेन्यू से हटी दाल मखनी

दादर, अंधेरी और माटुंगा जैसे इलाकों के फेमस रेस्तरां ने गैस के बचे हुए स्टॉक को बचाए रखने के लिए अपने मेन्यू को छोटा कर दिया है, यानी कि दाल मखनी या रवा डोसा जैसे धीमी आंच पर पकाए जाने वाले खाने को हटा दिया है, ताकि ज्यादा गैस खर्च न हो. इसे दाल मखनी और रवा डोसा के शौकीनों के लिए बड़ा झटा माना जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में तेल-गैस रिफाइनरी बंद

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी संकट को रोकने के लिए रिफाइनरियों को घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है, जिससे कमर्शियल क्षेत्र पर दबाव और बढ़ गया है. जबकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का दावा है कि उनके पास पर्याप्त स्टोरेज है. लेकिन जमाखोरी को रोकने के लिए वे कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूशन को सीमित कर रहे हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com