विज्ञापन
1 hour ago
नई दिल्‍ली:

संसद में आज ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर उपजे संकट को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मिडिल ईस्‍ट संकट पर सदन में बहस की मांग की है. इधर, लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्‍वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा. प्रस्ताव में ओम बिरला पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की बात कही गई है. लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक, बिहार के किशनगंज से लोकसभा सांसद मोहम्मद जावेद इस प्रस्ताव को पेश करेंगे. प्रस्ताव पेश करने के लिए जरूरी 50 सांसदों का समर्थन हासिल होने के चलते उसे स्वीकार कर उस पर आज ही बहस भी करवाई जाएगी. 

लोकसभा में सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्ष के इस रुख पर अड़े रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के विपक्ष के नोटिस पर चर्चा और मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. सदन की बैठक दो बार स्थगित होने के बाद दोपहर तीन बजे शुरू हुई, तो पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अपना संकल्प रखने को कहा. इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे. कांग्रेस के सदस्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की इजाजत भी आसन से मांग रहे थे.

Parliament Budget Session LIVE Updates...

Parliament Budget Session: AAP सांसद संजय सिंह ने की मिडिल ईस्‍ट संकट पर चर्चा की मांग दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यविराम का नोटिस दिया है और भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार, घरेलू ईंधन की कीमतों और भारतीय प्रवासियों पर पश्चिम एशियाई संघर्ष के प्रभाव पर चर्चा की मांग की है.

Lok Sabha Updates: TMC राज्यसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की करेगी अगुवाई

चुनाव आयोग का पूरा पैनल पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे पर है, जिसका वहां पर तृणमूल कांग्रेस विरोध कर रही है. वहीं संसद में तृणमूल कांग्रेस देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट सत्र के पहले भाग में ही कहा था कि उनकी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाना चाहती है. मगर उसी वक्त कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया, उस वक्त सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए मगर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने हस्ताक्षर नहीं किए.अब जब बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ तो तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वह विपक्ष के साथ है और विपक्ष के साथ वोट भी करेगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com