विज्ञापन

Weather News: दिल्ली से मुंबई तक मार्च में ही धधक रहा सूरज, लू के थपेड़े, शिमला-देहरादून में भी भयंकर गर्मी, आगे मौसम कैसा होगा?

Delhi Mumbai Weather: दिल्ली, मुंबई से लेकर जयपुर तक मार्च में ही भयंकर गर्मी पड़ने लगी है. मार्च में ही मई जैसी गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में लू चलने लगी है. मौसम विभाग ने फिलहाल राहत के संकेत नहीं दिए हैं.

Weather News: दिल्ली से मुंबई तक मार्च में ही धधक रहा सूरज, लू के थपेड़े, शिमला-देहरादून में भी भयंकर गर्मी, आगे मौसम कैसा होगा?
Delhi Mumbai Weather News: दिल्ली और मुंबई में भयंकर गर्मी
  • मार्च में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया
  • दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया
  • मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 11 मार्च तक प्रचंड गर्मी के कारण येलो अलर्ट और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather News Today: आमतौर पर जनवरी-फरवरी की सर्दी के बाद मार्च तक बसंत ऋतु का अहसास पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलता था. फिर धीरे-धीरे मार्च के आखिरी या अप्रैल-मई में गर्मी बढ़ती थी, लेकिन अब मार्च में सूरज धधकने लगा है और सड़क पर झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है. दिल्ली में तापमान 37-38 डिग्री तक और मुंबई में भी 30 डिग्री से ज्यादा गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं.दिल्ली में तो पहले हफ्ते की गर्मी ने 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. दिल्ली में 10 मार्च को तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जो 11 मार्च तक 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री बढ़कर हो जाएगा. दिल्ली में पूरे हफ्ते हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आएगी.

शहरों में कहां कितनी गर्मी

तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा 

नई दिल्ली: 36- 38 डिग्री
नोएडा: 34- 35 डिग्री
गुरुग्राम: 35- 36 डिग्री
गाजियाबाद: 35- 36 डिग्री
जयपुर: 36-37 डिग्री 
(राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी)

पहाड़ों में भी ऐसी गर्मी
शिमला: 23- 24 डिग्री 
देहरादून: 28 डिग्री
(सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक गर्मी मार्च में)

मुंबई से इंदौर तक झुलसा रहा सूरज
मुंबई: 33-34 डिग्री
(समुद्र तटीय नमी के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है)
पुणे: 38 डिग्री
(महाराष्ट्र के भीतरी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ा है)
इंदौर: 34-35  डिग्री

Heatwave Alert

Heatwave Alert

उत्तर पश्चिम भारत में लू जैसे हालात

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में तापमान 36-37 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले तीन दिनों तक गर्मी और बढ़ सकती है. उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकता है.

Delhi Weather Forecast

Delhi Weather Forecast

मुंबई से विदर्भ-कोंकण तक प्रचंड गर्मी

मुंबई, ठाणे और पालघर समेत पूरे उत्तर कोंकण में गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है. पारा 40 डिग्री के  पार पहुंच चुका है. 11 मार्च को तो भयंकर गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए 11 मार्च तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है.मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचना पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है.मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक, जलगांव और अमरावती में भी लू का असर देखा जा रहा है.

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अगले हफ्ते बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च तक तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. गुजरात, मध्य प्रदेश तक अगले 3 दिनों तक 11 मार्च तक तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 मार्च तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इससे उन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च तक गरज-चमक, बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और 10-11 और 13 से 15 मार्च के बीच भारी बरसात और हिमपात हो सकता है. 13 से 15 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिल सकती है.  

मौसम विभाग की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को लू जैसे हालात की चेतावनी है. राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में भी 9 से 11 मार्च तक और मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण क्षेत्र में भी 10 मार्च को हीटवेव की चेतावनी है. गुजरात के तटीय इलाकों में भी 9 से 13 मार्च तक भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com