विज्ञापन

कब्ज के डर से ट्रैवल नहीं करते? न्यूट्रिशनिस्ट की ये Travel Gut Kit दिला सकती है राहत, देखें Video

Kabj Se Bachne Ke Liye Kya Khaye: सफर के दौरान कब्ज की समस्या से परेशान हैं? न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी ने बताया कि प्रून्स, चिया सीड्स, पानी और मैग्नीशियम जैसी चीजें पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

कब्ज के डर से ट्रैवल नहीं करते? न्यूट्रिशनिस्ट की ये Travel Gut Kit दिला सकती है राहत, देखें Video
कब्ज से राहत का तरीकाkab
NDTV

Kabj Se Bachne Ke Liye Kya Khaye: कई बार कुछ लोग घूमने का प्लान इसलिए नहीं बनाते क्योंकि उन्हें ट्रैवल के दौरान पेट खराब रहने का डर लगा रहता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. न्यूट्रिशनिस्ट राशि चौधरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे आप ट्रैवल के समय कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं.

डॉक्टर राशि का कहना है कि कुछ आसान चीजें अपने साथ रखने से इस परेशानी से बचा जा सकता है. चलिए जानते हैं क्या हैं वो जादुई चीजें.

ये देखिए वीडियो...

यात्रा के दौरान कब्ज क्यों हो जाती है? | Travelling Mai Constipation Kyu Hoti Hai

राशि चौधरी के अनुसार, यात्रा के समय पेट कई कारणों की वजह से खराब हो सकता है, जैसे:

  • कम पानी पीना
  • खानपान में बदलाव
  • तनाव बढ़ना
  • नींद पूरी न होना
  • पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करना

इन वजहों से शरीर की नॉर्मल बाउल मूवमेंट प्रभावित हो सकती है और कब्ज की समस्या शुरू हो सकती है.

महिलाओं में ज्यादा होती है यह समस्या

डॉक्टर का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 2 से 3 गुना ज्यादा कब्ज की शिकायत हो सकती है. ट्रैवल के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है. इसलिए वह सफर पर जाने से पहले एक छोटी-सी "गट ट्रैवल किट" तैयार रखती हैं.

गट ट्रैवल किट में क्या रखें? | Travel Gut Kit

प्रून्स | Prunes/Dried Plums

डॉक्टर राशि रोजाना 4 से 6 प्रून्स खाने की सलाह देती हैं. वह इन्हें रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन खाती हैं। प्रून्स में सोर्बिटोल नामक प्राकृतिक तत्व होता है, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है.

चिया सीड्स | Chia Seeds

डॉक्टर 2 बड़े चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स लेने की सलाह देती हैं. इन्हें पानी, बादाम के दूध या ओट मिल्क में मिलाकर लिया जा सकता है.

फाइबर | Fiber

प्रून्स और चिया सीड्स मिलकर शरीर को घुलनशील और अघुलनशील फाइबर प्रदान करते हैं. फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

मैग्नीशियम साइट्रेट

अगर प्रून्स और चिया सीड्स से फायदा न मिले तो राशि चौधरी मैग्नीशियम साइट्रेट को एक विकल्प के रूप में साथ रखने की सलाह देती हैं.

किन लोगों को नहीं लेना चाहिए?

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें यह सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए.

पानी पीना क्यों है जरूरी?

डॉक्टर राशि का कहना है कि फाइबर तभी सही तरीके से काम करता है जब शरीर में पर्याप्त पानी हो। इसलिए सुबह के समय खास तौर पर अच्छी मात्रा में पानी पीना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: मुझे डायबिटीज नहीं है फिर भी शुगर क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर ने बताया सच!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabj, Constipation, Gut Healing, Kabj Se Bachne Ka Upaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com